गर्ल्स के लिए सेल्फ डिफेंस टिप्स:कोई पीछे से आकर जकड़े तो कैसे बचना है एक्सपर्ट्स ने बताया

Updated on 29-11-2022 07:26 PM

रायपुर के सरकारी स्कूलों में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जा रहे हैं। बाकायदा एक अभियान की शुरुआत की गई है। राह चलते कई बार लड़कियां मनचलों की छेड़खानी की शिकार हो जाती हैं। किस सिचुएशन में कैसे खुद को बचाना है इसके टिप्स एक्सपर्ट्स लड़कियों को दे रहे हैं।

आदिशक्ति नारी उन्नयन फाउंडेशन ने राजधानी में रानी लक्ष्मी बाई योजना शुरू की है। इसके तहत बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। संस्था की निर्देशिका अंजना वर्मा ने बताया कि रायपुर जिले के धरसींवा और रायपुर विकासखंड के 232 सरकारी विद्यालयों में आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस ट्रेनिंग में मार्शल आर्ट कोच विशाल हियाल बच्चियों को सेल्फ डिफेंस सिखा रहे हैं। 2 महीनों के भीतर 200 से अधिक स्कूलों में फाउंडेशन की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे 6वीं से 12वीं की सभी लगभग 90 हजार छात्राएं ट्रेनिंग लेंगी। 1 नवंबर से शुरु हुआ ये अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा।

पिन भी बचा सकता है जान
सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाते हुए एक्सपर्ट बता रहे हैं कि कैसे एक पिन भी लड़कियों की जान बचा सकता है। एक्सपर्ट ने बताया कि यदि कोई जानलेवा हमला करे या पीछे से आकर जकड़ ले तो गर्ल्स अपने पास मौजूद सेफ्टी पिन चुभाकर खुद को बचा सकती हैं।

एक्सपर्ट ने बताया कि हमलावर के नाक, गले और आंखों पर उंगलियों या मुक्के से अटैक किया जा सकता है। गर्ल्स अपने दुपट्‌टे से भी अटैककर को फंसाकर रोक सकती हैं। कोई सामने से आकर पकड़े तो घुटनों से पेट के निचले हिस्से में अटैककर खुद को सेफ किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.