विक्की कौशल को देख सरफिरी हुई फैन, कहा- इस जनम में तो कटरीना आपकी लेकिन हर जनम में आप मेरे होंगे

Updated on 20-05-2023 09:43 PM
सभी की निगाहें विक्की कौशल और सारा अली खान पर हैं क्योंकि वे सभी अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज के लिए तैयार हैं। एक्टर्स ने हाल ही में मुंबई में एक धमाके के साथ अपनी फिल्म के प्रचार की शुरुआत की, जब उन्होंने रिक्शा में पहुंचकर जुहू बीच पर अपना ट्रेलर बहुत ही नए अंदाज में लॉन्च किया। खैर, अब जब सारा कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली शिरकत के साथ बिजी हैं, तो विक्की कौशल ने प्रमोशन जारी रखने के लिए सारा भार अपने ऊपर ले लिया है। बीती रात वह मुंबई के एक मॉल में मौजूद थे, जहां उन्होंने फैंस से बातचीत की। वहीं उन्हें एक सरफिरी फैन मिल गई जिसने विक्की के लिए क्या कुछ नहीं कहा।

मुंबई के एक मॉल में प्रमोशनल इवेंट के दौरान Vicky Kaushal को-स्टार सारा अली खान के बिना अकेले मौजूद थे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सारा कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रही हैं और वो मुंबई में नहीं थीं, इसलिए विक्की अकेले ही 'जरा हटके जरा बचके' का प्रचार कर रहे थे। जब वह मंच पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी एक फीमेल फैन ने आकर उनके लिए प्यार जाहिर करना शुरू कर दिया। उसने विक्की के लिए ऐसी चीजें और बातें कहीं कि वो भी शर्म से लाल हो गए।

विक्की की सरफिरी फैन

स्टेज पर आते ही विक्की की फीमेल फैन ने उनसे कहा, 'इन्होंने कहा कि कटरीना इनकी जान है पर विक्की कौशल मेरे जान हैं। इस जनम में कटरीना इनकी हो गई लेकिन अगले सारे जनम में ये बस मेरे होंगे। आई लव यू विक्की।' इसके बाद उसने विक्की को जोर से गले लगाया और रोने लगी। इसके बाद विक्की ने उसके सामने सिर झुकाकर हाथ जोड़े और फैन को सम्मान दिया।

'जरा हटके जरा बचके' के बारे में

'ज़रा हटके ज़रा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल्स में हैं। यह एक रोमांचक फैमिली ड्रामा है। लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में एक गाना 'फिर और क्या चाहिए' रिलीज किया है और फैंस ने इसे बहुत पसंद किया है। यह गाना कुछ ही दिनों में चार्टबस्टर बन गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.