विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर देख बोले लोग- कौन देखेगा प्रोपेगैंडा? क्या पता कहां जहर फैला दें

Updated on 16-08-2023 03:49 PM
विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी कोरोनाकाल और वैक्सीन को लेकर बनी गई है। स्वतंत्रता दिवस के स्पेशल मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को इंडिया की पहली बायो साइंस फिल्म बताई गई है।

फिल्म के इस टीजर में कुछ न कहते हुए भी काफी कुछ कहा गया है। फिल्म कोरोना के दौरान वैक्सीन पर बनी गई कहानी है और इस टीजर की शुरुआत लैब में तैयार वैक्सीन से होती है। सच्ची कहानी पर बेस्ट इस फिल्म के टीजर में वैक्सीन की सीक्रेट तैयारी में जुटे साइंटिस्ट चूहे पर इसका ट्रायल करते दिख रहे हैं। टीजर में पल्लवी जोशी साइंटिस्ट का रोल प्ले कर रहीं हैं और नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- वैक्सीन पर बनी इस फिल्म का बेसब्री से है इंतजार

इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं विवेक अग्निहोत्री की वाइफ पल्लवी जोशी, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' में भी अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि लोगों ने इस टीजर पर मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं। एक ने कहा है, 'लंबे समय बाद नाना पाटेकर, रेयर फिल्म जो हमारे देश के साइंटिस्ट को डेडिकेटेड है।' एक और यूजर ने लिखा- दुनिया को अब इस अनकही सच्चाई का पता लगने दो, बेसब्री से इंतजार है। एक ने कहा- जय हो विजय हो। वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहा है।

'प्रोपेगैंडा देखेगा कौन? क्या पता कहां पर ज़हर फैला दें आप'

एक यूजर ने कहा है, 'आपका प्रोपेगैंडा देखेगा कौन? तेरी बनाई हुई हिन्दू-मुस्लिम एकता फिल्म न देखे कोई, क्या पता कहां पर ज़हर फैला दे तू। वैसे भी सितम्बर में तो फिल्म जवान का जश्न मन रहा होगा।' एक और ने लिखा- इस प्रोपेगैंडा फिल्म को बैठकर देखने के लिए कौन सी वैक्सीन लेनी पड़ेगी?

28 सितम्बर को रिलीज हो रही है 'द वैक्सीन वॉर'

बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितम्बर को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' वैक्सीन बनने के दौरान के कई सच को सामने लेकर आएगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर के अलावा अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.