अर्सलान संग ऋतिक की एक्स सुजैन का रोमांटिक वीडियो देख लोग आग बबूला, कहा- अपने बच्चों को कैसी सीख दे रही हैं?

Updated on 16-02-2023 07:24 PM
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन खान पिछले काफी समय से अपनी लाव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। इस बार वैलंटाइंस डे को भी सुज़ैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। इस मौके की कई खूबसूरत झलकियों का एक वीडियो भी सुजैन ने शेयर किया है, जिसमें लव बर्ड्स के बीच की प्यार साफ-साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि सुज़ैन खान और ऋतिक रोशन एक-दूसरे से अलग होने के बाद अपनी-अपनी लाइफ में काफी आगे निकल चुके हैं। जहां ऋतिक सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं वहीं सुज़ैन खान भी अपनी लव लाइफ और अफेयर को लेकर खूब खबरों में हैं। सुजैन अपनी इस नई लाइफ को सोशल मीडिया से छिपाकर नहीं चल रही हैं और जो जो कुछ भी नया हो रहा है उन्हें अपने सोशल मीडिया फैन्स से शेयर करना भी मिस नहीं करतीं।


    सुजैन ने बॉयफ्रेंड के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया वैलंटाइंस डे

    47 साल की Sussanne Khan ने Valentine's Day सेलिब्रेशन का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुजैन ने दिल खोलकर Arslan Goni के लिए प्यार का इजहार किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट इस वीडियो में नजर आ रहीं इन झलकियों में दोनों के बीच कई रोमांटिक पल और प्यार वाली खूबसूरत झलकियां हैं। सुजैन ने इस वीडियो को शेयर करते है लिखा है, 'तुम्हारे साथ मेरा हर दिन.. प्यार को सेलिब्रेट करने जैसा ही है।' इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी इंजॉय करते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ पार्टी और हॉलीडे इंजॉय करते दिख रहे हैं।

    इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी दोनों पर खूब प्यार बरसाया है

    सुजैन के इस रोमांटिक वीडियो पर उनकी इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी खूब प्यार बरसाया है। प्रीति जिंटा ने उनलोगों को मिस करने की बात कही है। वहीं करिश्मा कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर की है। ईशा गुप्ता, वलूचा डी सूसा जैसे कई सिलेब्रिटीज़ ने सुजैन के इस प्यार पर अपना प्यार बरसाया है।

    लोग हुए नाराज, कहा- अपने दोनों बच्चों को ये कैसे संदेश दे रही हैं आप

    हालांकि, सुजैन के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की है। एक ने पूछा है कि आखिर ये आदमी ऋतिक रोशन से कैसे बेहतर हो सकता है? ऋतिक पूरी दुनिया के सबसे अधिक हैंडसम शख्स हैं। एक और फैन ने कहा है- कोई भी ऋतिक को रिप्लेस नहीं कर सकता, लेकिन दिल को जो पसंद है वो पसंद है और यही शांति और खुशी का रास्ता है। नए कपल और पुराने कपल के लिए ढेर सारा प्यार। एक अन्य यूजर ने कहा है- मुझे आपके दोनों बच्चों के लिए बुरा लगता है। आप दोनों काफी स्वार्थी होकर अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं, आप अपने बच्चों को शादी को लेकर ये कैसा मेसेज दे रही हैं और बाकी पैरंट्स भी आपसे यही सब सीख रहे।

    दो बच्चों की मां हैं सुज़ैन

    बता दें कि ऋतिक से सुजैन को दो बेटे रेहान और रिदान हैं। साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था। दोनों बच्चों की कस्टडी मां के पास है । हालांकि, लॉकडाउन के दौरान दोनों बच्चों के साथ सुजैन ऋतिक के घर में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
     08 September 2026
    दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
     08 September 2026
    इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
     08 September 2026
    राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
     08 September 2026
    फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
     05 September 2026
    प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
     05 September 2026
    इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
    Advt.