साहिल की दरिंदगी देख दहल उठा दिल, साइको किलर्स पर बनी ये 5 वेब सीरीज देख कचोट उठेगा सीना

Updated on 29-05-2023 11:22 PM
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 29 मई को जो घटना घटी, उसने हर किसी का दिल दहला दिया है। साहिल नाम के एक युवक ने सरेआम एक नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिस दरिंदगी से साहिल ने लड़की को 21 बार चाकू से गोदा और फिर पत्थर से कुचला, वह उसकी विकृत मानसिकता की ओर इशारा करता है। आखिर कोई इतना क्रूर और राक्षसी प्रवृति का कैसे हो सकता है? बीच सड़क पर वो साहिल लड़की को चाकू घोंपता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसे व्यक्ति की क्या मानसिकता रहती होगी? कहते हैं कि समाज में जो भी कुछ होता है, उसका आइना फिल्में होती हैं। फिल्मों में खूब मार-धाड़ और खून-खराबा दिखाया जाता रहा है, जो अब काफी बढ़ गया है।

सिनेमाई पर्दे पर जब साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर को परोसा गया तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। ओटीटी पर भी इस तरह के कंटेंट को लोगों ने चाव से देखा। पर क्या पता था कि जुर्म, हत्या और वहशीपन का यह थ्रिल असल जिंदगी में बेतरतीब तरीक से बढ़ने लगेगा। यहां हम आपको पांच ऐसी साइको थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एकदम दिल्ली के वीभत्स और निर्मम साक्षी मर्डर जैसी थरथराने वाली हैं।
1. असुर
'असुर' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ही नहीं बल्कि इसमें धर्म और माइथोॉलजी का भी मिश्रण है। साल 2020 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई, जो हर हत्या का लॉजिक धर्म और पौराणिक कहानियों में खोजता है और उसी हिसाब से घटना को अंजाम देता है। इसमें धर्म, आध्यात्म और साइंस के बीच भी संबंध दिखाया गया। इसमें अरशद वारसी, बरुन सोबती, रिद्धी डोगरा और अनुप्रिया गोयनका नजर आई थीं। अब जल्द ही 'असुर' का दूसरा सीजन आ रहा है। यह 1 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

2. दुरंगा

'दुरंगा' की गिनती सबसे खतरनाक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज की लिस्ट में होती है। कोरियाई शो Flower of Evil के इस हिंदी रीमेक में गुलशन देवैया, राजेश खट्टर, बरखा बिष्ट और दृष्टि धामी जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में गुलशन देवैया ने एक साइको किलर का रोल प्ले किया था। हैरानी की बात यह थी कि गुलशन देवैया सबके सामने एक अच्छे पति और पिता हैं, पर असल में वह एक साइको किलर है। इस वेब सीरीज को 2022 में Zee5 पर रिलीज किया गया था।

3. ऑटो शंकर

साउथ में एक खतरनाक साइकोथ्रिलर वेब सीरीज बनी थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इसका नाम है 'ऑटो शंकर'। यह सच्ची घटना पर आधारित थी। 80 के दशक में एक गैंगस्टर ने मद्रास में बुरी तरह आतंक फैला दिया था। वह लड़कियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता और फिर उन्हें जलाकर मार देता। सीरीज में दिखाया गया कि शंकर को वासना और सेक्स जैसी चीजें पसंद हैं। वह हर तरह के बुरे कर्म करता है और बहुत खुश होता है। वह अवैध शराब का बिजनेस करता है और फिर वेश्यालय की दुनिया में घुस जाता है। 'ऑटो शंकर' को 2019 में Zee5 पर रिलीज किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.