द ओवल की हरी पिच देखकर कांप गई होगी कंगारुओं की रूह, शमी-सिराज का दिल होगा गार्डन-गार्डन!

Updated on 06-06-2023 09:11 PM
लंदन: सात जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस महा मुकाबले के लिए मंच तैयार है। लंदन के ओवल मैदान में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।

रोहित सेना और कंगारू टीम दोनों में ही एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। ऐसे में एक बात तो तय है कि मैच टक्कर का होने वाला है। वहीं ओवल में जिस पिच पर मुकाबला खेला जाएगा उसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पिच को देखकर कोई खुश हो न हो लेकिन दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा।

एकदम हरी पिच पर होगा डब्ल्यूटीसी फाइनल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला फाइनल एकदम घास से भरी हरी पिच पर होगा। पिच की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पिच हद से ज्यादा हरी दिख रही है। पिच इतनी हरी है कि समझ नहीं आ रहा यह पिच है या मैदान का कोई भाग। इस पिच को देखकर बल्लेबाजों को बिल्कुल खुशी नहीं हुई होगी। वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाजों के मुंह में पानी आ रहा होगा।

शमी-सिराज इस पिच पर निकालेंगे कंगारुओं की हवा
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पिच को देखकर काफी ज्यादा खुश हुए होंगे। क्योंकि ओवरकास्ट कंडीशन में यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए किसी सोने से कम नहीं है। यहां पर गेंद पड़के जमकर स्विंग होगी इस बात की पूरी संभावना है। ऐसे में शमी और सिराज दोनों ही ऑस्ट्रेलिया की खटिया खड़ी कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ही जबरदस्त लय में चल रहे हैं। शमी-सिराज ऑस्ट्रेलिया के पीछे फाइनल में भूखे शेरों की तरह पीछे पड़ सकते हैं। पिच देखकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की चिंता जरूर बड़ी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.