Dadasaheb Phalke का कैमरा देख बड़ौदा में फैल गई थी 'मरने' की अफवाह, चौपट हो गया था 'सिनेमा के पितामह' का धंधा

Updated on 16-02-2023 07:20 PM
सोलह फरवरी को उस शख्सियत की डेथ एनिवर्सरी है, जो अगर नहीं होता तो भारतीय सिनेमा का जन्म भी नहीं होता। तीस अप्रैल 1870 को उस महान हस्ती का जन्म हुआ था, जिसने भारतीय सिनेमा की नींव रखी और लोगों को बताया कि फिल्म क्या होती है। यहां बात हो रही है दादासाहेब फाल्के की, जिन्हें 'भारतीय सिनेमा का पितामह' कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दादासाहेब फाल्के को शुरुआत में दूर-दूर तक इस बात का अहसास नहीं था कि फिल्म नाम की भी कोई चीज होती है। वह तो एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे। इसी ख्वाहिश के साथ दादासाहेब फाल्के ने 1890 में ऑइल और वॉटर कलर पेंटिंग का कोर्स किया। बाद में उन्होंने एक फिल्म कैमरा खरीद लिया और फोटोग्राफी के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर दिया।

यह Dadasaheb Phalke का फोटोग्राफी के प्रति जुनून ही था, जिसके कारण उन्होंने फोटो-लिथियो से लेकर थ्री-कलर ब्लॉकमेकिंग, कलरटाइप और थ्री-कलर सिरामिक फोटोग्राफी सीखी। लेकिन इसी फोटोग्राफी के कारण दादासाहेब के अच्छे-खासे बिजनेस पर ताला लगते-लगते बचा था। जो भी दादासाहेब फाल्के के कैमरे को देखता डर जाता और फोटो खिंचवाने से मना कर देता। आखिर ऐसा क्या था और क्यों? 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में हम आपको दादासाहेब फाल्के की जिंदगी का यही किस्सा बताने जा रहे हैं।

पेटिंग का कोर्स, मालिक ने मुफ्त में दी जगह

दादासाहेब फाल्के ने कला भवन से ऑइल और वॉटर कलर पेंटिंग का कोर्स करने के बाद वहां के प्रिंसिपल गज्जर के निर्देशन में फोटोग्राफी के बाकी तरीके और तकनीक सीखीं। गज्जर ने दादासाहेब फाल्के का हुनर देखते हुए उन्हें कला भवन की लेब और फोटो स्टूडियो मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए दे दिए। यहां उन्होंने 'श्री फाल्के' नाम से फोटो प्रिटिंग और उन्हें उकेरने का काम शुरू कर दिया। भले ही दादासाहेब फाल्के खूब टैलेंटेड थे और फोटोग्राफी से लेकर प्रिटिंग और आर्किटेक्चर तक का काम जानते थे, बावजूद इसके उनके पास कमाई का स्थायी जरिया नहीं था। गुजारा करने और पेट भरने में दादासाहेब फाल्के को काफी मुश्किल हो रही थी।

बड़ौदा में फैली इस अफवाह से चौपट हुआ काम

ऐसे में दादासाहेब फाल्के ने फोटोग्राफर बनने का फैसला किया और फिर गोधरा चले गए। यहां एक फैमिली ने उन्हें काम करने के लिए स्टूडियो के लिए मुफ्त में जगह दिलवा दी। लेकिन दादासाहेब का इससे पहले काम सही से जमता उनकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गुई। दुखी दादासाहेब फाल्के फिर उस जगह को छोड़कर बड़ोदा चले और वहीं अपना काम जमाने का फैसला किया। लेकिन वहां अचानक ही यह अफवाह फैल गई कि दादासाहेब फाल्के का कैमरा आदमी के शरीर से सारी एनर्जी खींच लेता है और फिर उस आदमी की मौत हो जाती है। इस वजह से हर कोई दादासाहेब के पास आने से कतराने लगा। जो भी दादासाहेब का कैमरा देखता, दूर भागता। इस वजह से दादासाहेब का फोटोग्राफी का काम ठप पड़ गया और उन्हें गुजारा करने में दिक्कत होने लगी।

स्टेज शोज के पर्दे रंगकर किया गुजारा

थक-हारकर दादासाहेब फाल्के को फोटोग्राफी का काम छोड़कर पर्दे रंगने का काम करना पड़ा। वह ड्रामा कंपनियों में स्टेज के पर्दों पर रंग-रोगन करते और उससे जो भी पैसे मिलते, पेट भरते। ड्रामा कंपनियों के साथ काम करके दादासाहेब फाल्के को ड्रामा प्रोडक्शन में थोड़ी सी ट्रेनिंग मिली। यहीं से फिर वह छोटे-मोटे रोल करने लगे और जाने कि ड्रामा, एक्टिंग जैसी भी कोई चीज होती है।

दादासाहेब फाल्के की 1944 में मौत

दादासाहेब फाल्के ने फिर फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग ली और तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए देश की पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' बनाई। इस फिल्म को बनाने में जहां दादासाहेब फाल्के ने अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी तक खत्म कर दीं, वहीं पत्नी को जूलरी तक गिरवी रखनी पड़ी। दादासाहेब फाल्के ने फिर कई फिल्में बनाईं। बाद में दादासाहेब फाल्के ने 1932 में रिटायरमेंट ले ली। 16 फरवरी 1944 में उनका निधन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.