'पठान' में सलमान को देख शालीन भनोट को याद आया 'वीकेंड का वार', बोले- यहां भी सबकी वाट लगा रहे

Updated on 20-02-2023 08:37 PM
'बिग बॉस 16' खत्‍म हो चुका है, लेकिन इस शो का खुमार न तो फैंस के दिमाग से उतर रहा है और न ही इसके कंटेस्‍टेंट्स के। ताजा मामाल शालीन भनोट का है। शो के टॉप-5 कंटेस्‍टेंट्स में शामिल शालीन इस वीकेंड थ‍िएटर में 'पठान' फिल्‍म देखने पहुंचे थे। वहां पर्दे पर सलमान खान की एंट्री और फाइट सीन देखकर शालीन को शो में 'वीकेंड का वार' याद आ गया। शालीन ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान और शाहरुख की फाइट सीन देखकर एक्‍साइटेड हो रहे हैं और कहते हैं- देखो, देखो कौन आया है... सलमान भाई यहां भी सबकी वाट लगा रहे हैं।
Shalin Bhanot 'बिग बॉस-16' में उन कंटेस्‍टेंट्स में से रहे हैं, जिनकी Salman Khan ने गलतियों के कारण सबसे ज्‍यादा क्‍लास लगाई। यही नहीं, खुद शालीन भी शो में यह कहते नजर आए थे कि अब अगर व‍ह फिल्‍म में भी सलमान खान को देखेंगे तो उन्‍हें स‍िहरन होगी। मजेदार है कि शो से बाहर निकलने के बाद जब शालीन 'Pathaan' देखने पहुंचे, तो वाकई थ‍िएटर में उनका वैसा ही हाल रहा। फिल्‍म में सलमान खान के कैमियो और शाहरुख के साथ उनके री-यूनियन की खूब चर्चा रही है। शालीन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पर्दे पर ट्रेन के ऊपर फाइट सीक्‍वेंस चल रहा है।
Shalin Bhanot Video: वीडियो शेयर करते हुए शालीन ने लिखा है, 'नॉस्‍टेल्‍ज‍िया, ऐसा लग रहा है कि सलमान खान के साथ फिर से वीकेंड का वार शुरू होने वाला है और इस बार शाहरुख खान भी है। वीक नंबर-20, हर वीकेंड पर सलमान खान को देखने की आदत सी हो गई है।'

'थ‍िएटर में भी 'वीकेंड का वार' चल रहा है'

वीडियो में शालीन थ‍िएटर के अंदर बैठे हैं और उनके साथ बैठे साथी ने यह वीडियो शूट किया है। पर्दे पर सलमान खान को देखकर शालीन कहते हैं, 'देखो देखो कौन आया है... सलमान भाई यहां भी मार रहे हैं। यहां पर भी सबकी वाट लगा रहे हैं। वीकेंड का वार चल रहा है यहां पे। देखो-देखो।'

टीना दत्ता संग रिश्‍ते पर शालीन भनोट ने तोड़ी चुप्‍पी

शालीन भनोट 'बिग बॉस 16' में Tina Datta के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। दोनों में पहले दोस्‍ती हुई, फिर कथ‍ित तौर पर प्‍यार हुआ और बाद में दोनों का बहुत गंदा वाला ब्रेकअप हुआ। सवाल उठने लगे कि दोनों का यह प्‍यार फर्जी था और शो में कैमरे के लिए दिखावा था। शो से बाहर आने के बाद शालीन ने कहा, 'शो बहुत ही खूबसूरत है। लेकिन वहां अंदर लोग बहुत ही गंदे हालात बना देते हैं। मेरा शो में कोई गेम प्‍लान नहीं था और न ही मैंने कभी किसी के लिए कुछ अपमानजनक कहा है। मुझे सुम्‍बुल के साथ अपनी दोस्‍ती पर गर्व है। वह बहुत अच्‍छी लड़की है। मैं और टीना भी दोस्‍ते थे।'

'टीना संग रिश्‍ते को नहीं देना चाहता कोई टैग'

शालीन ने आगे कहा, 'हम शो में एक-दूसरे को समझने की कोश‍िश कर रहे थे। जो भी हुआ, वह सब ऑर्गेनिक था। हमारे बीच जो भी था, वह असली था। मैं इसे कोई टैग नहीं देना चाहता। हालांकि, मैंने यह महसूस किया है कि घर में मैंने जिनसे भी दोस्‍ती की, उन सभी ने मुझ पर ही पलटवार किया। इसलिए एक पॉइंट के बाद मैं शो में बस खुश रहना चाहता था, किसी से दोस्‍ती नहीं करना चाहता था।' शालीन कहते हैं कि 'बिग बॉस' शो ने उन्‍हें एक इंसान के तौर पर पहले से अध‍िक मजबूत बनाया है, खासकर भावनाओं के मामले में वह खुद को पहले से अध‍िक ताकतवर महसूस करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.