बेटी पलक को इन कपड़ों में देख श्वेता तिवारी ने किया गजब कमेंट, फैन्स बोले- मम्मी तो कमाल हैं

Updated on 10-04-2023 07:48 PM
श्वेता तिवारी ने जहां टीवी की दुनिया में नाम कमाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई, वहीं उनकी लाडली बेटी पलक तिवारी बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। पलक तिवारी, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पलक तिवारी भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और रोजाना कभी इंस्टाग्राम रील्स तो कभी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। पलक तिवारी इस समय अपने एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने हाल ही करवाया। लेकिन तस्वीरों से ज्यादा मम्मी श्वेता तिवारी के कमेंट की चर्चा हो रही है।

Palak Tiwari ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पलक स्माइल करते हुए 'पुष्पा' का सिग्नेचर स्टाइल भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जहां फैन्स ने पलक तिवारी के इस अंदाज की तारीफ की, वहीं मम्मी Shweta Tiwari ने मजाक ही उड़ा दिया। श्वेता तिवारी ने बेटी को इन कपड़ों में देखकर क्या कहा, यह पलक ने खुद अपने पोस्ट में कैप्शन में लिखा है।

श्वेता तिवारी का मजेदार कमेंट

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को देखकर कहा, 'न्यूटेला बनके क्यों घूम रही है?' वहीं एक फैन ने लिखा है, 'झुकेगा नहीं साला'। एक यूजर ने लिखा है, 'हमको लगता है कि मेकअप को आप लगाती नहीं, मेकअप को आप खाती हैं।' पलक तिवारी की इन तस्वीरों पर काफी मजेदार कमेंट हैं।

पर्सनल लाइफ की चर्चा, इब्राहम संग डेटिंग?

पलक तिवारी के बॉलीवुड डेब्यू की पिछले कुछ साल से चर्चा है। पहले वह 'रोज़ी: द सेफरन चैप्टर' से एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। इस फिल्म से पलक का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। हालांकि फिल्म को लेकर अभी और अपडेट नहीं है। पलक तिवारी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्हें कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया है। डेब्यू से पहले ही उनके लिंकअप की चर्चा होने लगी है। पलक से जब लिंक-अप को लेकर पूछा गया था उन्होंने कहा था कि प्यार सोच-समझकर नहीं होता और अभी उनका फोकस करियर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.