Bobby Deol को वाइफ तान्या के साथ देख बोले लोग- जो भी हो भाभी जी आज भी 22 की लगती है, कुछ ने लिखा- सत्यानाश

Updated on 29-06-2023 09:43 PM
हाल ही में 18 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी थी, जिसमें एक्टर का पूरा परिवार शामिल हुआ। इस शादी के फंक्शन में बॉबी देओल अपनी वाइफ तान्या के साथ भी खूब छाए रहे। दोनों के कई वीडियोज़ भी सामने आए जिसमें वाइफ के साथ एक्टर के डांस ने सबका दिल छू लिया। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें बॉबी देओल वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों का अंदाज देखकर काफी लोग हैरान हैं।


बॉबी देओल और वाइफ तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया है। दोनों की ढेर सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बुधवार को बीती रात दोनों बांद्रा के Mizu में नजर आए। रेस्ट्रॉन्ट से जब वे बाहर निकल रहे थे, वहां मौजूद पपराजियों के कैमरों में कैप्चर हुए हैं दोनों। इस मौके पर दोनों बिल्कुल कैजुअल लुक में दिखे। तान्या जहां डेनिम स्कर्ट में दिखीं वहीं बॉबी देओल ने रग्ड जीन्स पहनी हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी यंग दिख रहे हैं।

लोगों ने कहा- जो भी हो भाभी जी आज भी 22 की लगती है

इस वीडियो में बॉबी देओल की वाइफ को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने कहा- ओह माय गॉड, ये वाइफ है! मुझे लगा उनकी बेटी है। कुछ यूजर ने कहा है- इनकी वाइफ अभी भी 20 की उम्र की दिखती हैं। एक और ने कहा- जो भी हो भाभी जी आज भी 22 की लगती है। हालांकि, कुछ यूजर्स को बॉबी देओल का ये लुक पसंद नहीं आया है। एक ने कहा, 'क्या फायदा इतने पैसे कमाने का, जीन्स भी फटी है। इनमें और मेरे रामपुर वाले फूफा जी में कोई फर्क नहीं है।'

एक यूजर ने वीडियो पर कहा- सत्यानाश

एक और ने कहा है, 'इसलिए हमें हमारी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। एक यूजर ने कहा- सत्यानाश। और काफी लोगों ने लगभग एक सी बातें कही हैं। उन्होंने कहा है- इतना कमा के फकीरों जैसे दिख रहे, क्या फायदा। एक फैन ने कहा- भाई हम सब आपको पसंद करते हैं और सनी पाजी को भी, लेकिन कपड़े तो ढंग के पहन लेते।

करण देओल की शादी का डांस वीडियो वायरल
पिछले दिनों दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा था। दोनों ने भतीजे करण देओल की शादी में जमकर डांस किया। दोनों ने 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया और इस वीडियो को सबने खूब पसंद भी किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.