वजन कम करने में जुटे रोहित शर्मा, वनडे सीरीज से पहले जिम में बहाते दिखे पसीना

Updated on 07-01-2023 06:31 PM
मुंबई: खराब फिटनेस के लिए बदनाम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जिम में पसीना बहा रहे हैं। बीते कुछ साल से हिटमैन लगातार इंजर्ड होते रहे हैं। बढ़ता वजन भी उनके खेल में बाधा बनता आया है, ऐसे में रोहित नए चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियां कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 10 जनवरी से गुवाहाटी में होगी। रोहित ने एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान वह मिक्स वेट और मशीनों का इस्तेमाल किया।


रोहित ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। पहले वनडे में स्लिप में फील्डिंग के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज समेत पूरे दौरे से ही बाहर हो गए थे। वैसे भी साल 2022 हिटमैन के लिए काफी अच्छा नहीं रहा था। पिछले साल 40 पारियों में उन्होंने 995 रन बनाए, ये रन 27.63 के औसत से आए, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं। 2012 के बाद पहली बार उन्होंने पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को वनडे सीरीज से पहले आठ जनवरी तक गुवाहाटी में इकट्ठा होने को कहा है। हार्दिक पंड्या एंड कंपनी मौजूदा टी-20 सीरीज के पूरा होने के बाद राजकोट से टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। रोहित के अलावा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित कई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय दल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

    सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को बारसापारा के एसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार 2018 में खेले गए एकदिवसीय मैच में कोहली की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने रोहित और कोहली दोनों के शतकों के साथ 323 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.