अयोध्या चंदा चोरी के बाद MP में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी, 55 जिलों की पुलिस को सख्त निर्देश

Updated on 26-08-2026 12:39 PM

अयोध्या के राम मंदिर में दान से जुड़े विवाद के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर होने वाली चोरियों को पुलिस की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों की पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे धार्मिक स्थलों से जुड़े अपराधों पर विशेष ध्यान दें। ऐसे मामलों की तुरंत जांच करें। सरकार का स्पष्ट मानना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का फोकस गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी गए सामान की बरामदगी पर भी होना चाहिए।

चार जिलों में पुलिस ने सुलझाए बड़े मामले

सरकार के इन सख्त निर्देशों के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में है। इसी महीने पुलिस ने पांढुर्ना, छतरपुर, धार और बड़वानी जिलों में मंदिरों में चोरी के चार बड़े मामलों को सुलझाने में सफलता पाई है। पुलिस ने इन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी की गई मूर्तियां, आभूषण, दान पेटियां और अन्य धार्मिक सामग्री भी सफलतापूर्वक बरामद की है।

पांढुर्ना और छतरपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

  • पांढुर्ना में 22 अगस्त को तीन मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 मूर्तियां, मुकुट, घंटियां, दान पेटियां और लगभग 56,849 रुपये नकद बरामद किए गए।

  • छतरपुर के नैनागिरी में 13 अगस्त को तीन मंदिरों में हुई चोरी के मामले का भी पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने यहां से नकद राशि, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, कटर मशीन और ब्लेड सहित अन्य औजार जब्त किए हैं।
  • धार और बड़वानी में लाखों का माल बरामद

    • धार जिले में पुलिस ने 22 अगस्त को एक प्रमुख मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए करीब 2.30 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इसमें चांदी के मुकुट, बालियां, तीन छत्र और अन्य आभूषण शामिल हैं।
    • इसके अलावा, बड़वानी के मंगलनाथ हनुमान मंदिर में 21 अगस्त को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी गई दान पेटी और अन्य सामग्री मिली है।

    भोपाल में पकड़ा गया था 50 हजार का इनामी सरगना

    • धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर यह सख्ती जुलाई में भोपाल पुलिस द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई के बाद देखने को मिली है। जुलाई में भोपाल पुलिस ने छह सदस्यों वाले एक ऐसे गिरोह को पकड़ा था, जो भोपाल, रायसेन और विदिशा के मंदिरों को निशाना बनाता था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
     18 September 2026
    रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
     18 September 2026
    चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
     18 September 2026
    पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
     18 September 2026
    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
     18 September 2026
    किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
     17 September 2026
    गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
     17 September 2026
    शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
     17 September 2026
    ​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
    Advt.