सिक्योरिटी एजेंसी ने दी भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख बदलने की सलाह, नवरात्रि के चलते हो सकता है फैसला

Updated on 26-07-2023 04:27 PM
मुंबई: विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वि भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला रिशेड्यूल हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले की तारीख बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। दरअसल, 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। अहमदाबाद समेत समूचे गुजरात में नवरात्रि के दौरान भव्य रास-गरबे का भी आयोजन होता है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी है। यदि मैच की तारीख बदली जाती है तो ये उन फैंस के लिए बड़ा झटका होगा, जिन्होंने फ्लाइट और होटल कमरे की बुकिंग पहले से कर रखी है। भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने के लिए दुनिया के हर कोने से फैन पहुंचते हैं, इस दौरान ब्रॉडकास्टर्स की भी चांदी होती है क्योंकि टीआरपी आसमान छूती है।

नवरात्रि में सुरक्षा बड़ा मुद्दा
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने अपना नाम न बताए जाने की शर्त पर द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'हमें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-प्रोफाइल मैच के लिए लाखों लोग अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं, ऐसे में नवरात्रि के चलते इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। हम अपने पास मौजूद सारे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।'

दूसरे मैच में भी पड़ेगा फर्क
पिछले महीने के अंत में, जब ICC ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की तो लगभग एक लाख की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम को चार बड़े मैच की मेजबानी मिली, जिसमें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला, भारत बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया और फाइनल मैच शामिल है। 10 शहरों में होने वाले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे।

सारे होटल्स पहले ही बुक
अहमदाबाद से आई रिपोर्टों में कहा गया है कि ज्यादातर होटल आधे अक्टूबर तक के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं। यहां तक कि होमस्टे जैसे विकल्प भी खत्म हो चुके हैं। हवाई किराए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यदि भारत-पाकिस्तान का मैच किसी दूसरे दिन शिफ्ट होता है तो बड़े पैमाने पर टिकट और कमरे कैंसिल किए जाएंगे और जबरदस्त बुकिंग की संभावना है।

बोर्ड ने बुलाई बैठक
इस बीच, मंगलवार रात बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाले संघों को 27 जुलाई को नई दिल्ली में एक मीटिंग के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि इसी मीटिंग में बोर्ड सदस्यों को अहमदाबाद के आसपास सुरक्षा चिंताओं से अवगत करा सकता है और मैच के लिए एक नई तारीख को अंतिम रूप दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.