सचिव सहसंचालक ने किया जांजगीर-चांपा में विभागीय गतिविधियों का निरीक्षण

Updated on 27-09-2025 02:01 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक श्री श्याम धावड़े  एवं श्री ए. आयाज, संयुक्त संचालक हथकरघा ने जिले में विभागीय गतिविधियों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी का निरीक्षण करते हुए संस्थान के कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय कोसा उत्पादन केंद्र महुदा (च) का अवलोकन कर कोसा कृमिपालकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रथम फसल में 143 हितग्राहियों द्वारा उत्पादित कोसा फल की राशि चालीस लाख अट्ठाइस हजार दो सौ अड़सठ रुपए का चेक हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने आदर्श बुनकर सहकारी समिति के बुनकर सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही, बुनकारी कार्यों में अधिक आमदनी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामोद्योग से जुड़े हितग्राहियों को किया जाएगा प्रोत्साहित  : 

छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक श्री श्याम धावड़े एवं संयुक्त संचालक हथकरघा श्री ए. आयाज ने निरीक्षण उपरान्त कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे, एसडीएम जांजगीर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित अधिकारियों से विभागीय कार्यों को प्रोत्साहन हेतु विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक रेशम श्री मधुप चंदन, सहायक संचालक श्री सौरभ सिंह ठाकुर, श्री बिहारी लाल पटेल उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.