दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द बांग्लादेश अब भी कीवी टीम से 117 रन से आगे

Updated on 08-12-2023 02:19 PM

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। बारिश गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गई थी और दिन भर होती रही।

अंपायर्स ने कई बार स्थिति का निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे आखिरी बार निरीक्षण किया गया, जिसके बाद बारिश तेज हो गई और मैच रद्द करना पड़ा। ढाका में तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे खेल शुरू होगा।

मैच तके पहले दिन बुधवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 47 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। पहले दिन बांग्लादेश 66.2 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी 55 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। बांग्लादेश टीम पहली पारी में 117 रन से आगे है।

न्यूजीलैंड ने 26 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए
न्यूजीलैंड ने भी बुधवार को ही अपनी पहली पारी शुरू कर दी। टीम ने 20 रन तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था लेकिन अगले 26 रन बनाने में उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। मेहदी हसन मिराज को 3 और तैजुल इस्लाम को 2 विकेट मिले। दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम से डेरिल मिचेल (12 रन) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) नॉटआउट रहे। दोनों गुरुवार को पारी आगे बढ़ाएंगे।

टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है बांग्लादेश
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बांग्लादेश में इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सिलहट में सीरीज का पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 150 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर को शुरू हुआ। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में वनडे सीरीज भी खेली गई थी। न्यीजीलैंड ने इसे 2-0 से जीता था, जिसका एक वनडे बेनतीजा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.