Quant MF पर सेबी का ऐक्शन, अब क्या करें निवेशक? जानिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

Updated on 25-06-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) की संदिग्ध फ्रंट-रनिंग के लिए सेबी की जांच की खबर आने के बाद निवेशकों के मन में यह बात तैरने लगी है कि क्या उनका पैसा फंड में सुरक्षित है। फ्रंट-रनिंग एक अवैध प्रैक्टिस है। इसमें फंड मैनेजर, मैनेजमेंट या अन्य कर्मचारी अनुमानित प्राइस मूवमेंट से प्रॉफिट कमाने के लिए फंड की बड़ी ट्रेड्स को एग्जिक्यूट करने से पहले अपने खुद के ऑर्डर देते हैं और पर्सनल प्रॉफिट बनाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार संदीप टंडन के मालिकाना हक वाले क्वांट म्यूचुअल फंड के खिलाफ मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फ्रंट-रनिंग के संदेह में कार्रवाई की है। SEBI ने कंपनी के मुंबई मुख्यालय और हैदराबाद ऑफिसों में तलाशी, जब्ती अभियान चलाया। जांच में इसके डीलरों और सहयोगियों से पूछताछ की गई है। इस बीच फंड हाउस ने कहा है कि वह रेगुलेटर को पूरा सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। क्वांट ने निवेशकों से कहा कि हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी समीक्षा के दौरान रेगुलेटर के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

क्या कह रहे एक्सपर्ट

Tradejini के सीओओ त्रिवेश डी कहते हैं, ‘निवेशकों को इस बात को अच्छी से समझना चाहिए कि फ्रंट रनिंग का संदेह फंड हाउस पर नहीं, किसी एक इंडिविजुअल पर है। उसे जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कंपनी से बाहर कर दिया जाएगा। अक्सर यह होता है कि अगर कोई कर्मचारी या मैनेजमेंट फ्रंट-रनिंग करता है तो वह फंड लगातार नीचे जाता है, लेकिन क्वांट के मामले में प्रदर्शन लगातार अच्छा है। ऐसे में निवेशकों को पैनिक सेलिंग, रीडिम, ट्रांसफर या स्विच करने की कोई जरूरत नहीं है। क्वांट एनालिसिस पर चल रहे इस फंड का स्मॉल कैप स्कीम में 15% निवेश RIL, जियो, एचडीएफसी में है।

क्या पड़ेगा असर

ट्रांसेंड कैपिटल में डायरेक्टर कार्तिक झावेरी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सेबी द्वारा किसी फंड मैनेजर की फ्रंट-रनिंग के लिए जांच की गई है। इसलिए, निवेशकों को अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं होना चाहिए। उनके निवेश सुरक्षित हैं। म्यूचुअल फंड ने अपने पोर्टफोलियो को स्टॉक के साथ डायवर्सिफाई बना दिया है। इसलिए इस जांच से क्वांट के प्रदर्शन पर असर पड़ने की आशंका नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.