फ्रॉड के बाद नहीं, पहले पकड़ें गड़बड़ी, सेबी चीफ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दी नसीहत

Updated on 02-08-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) से कहा कि उनमें गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की काबिलियत होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फॉरेंसिक अकाउंटिंग को सिर्फ फ्रॉड होने के बाद इस्तेमाल होने वाला टूल नहीं मानना चाहिए। मुंबई में एक ICAI इवेंट में बोलते हुए पांडे ने कहा कि रिस्क का पहले से अंदाजा लगाने और गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की हमारी सामूहिक काबिलियत ही फाइनैंशल गवर्नेंस का फ्यूचर तय करेगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक अकाउंटिंग को सिर्फ फ्रॉड के बाद इस्तेमाल होने वाला हथियार नहीं समझना चाहिए। बल्कि, इसे कॉरपोरेट कंट्रोल के स्ट्रक्चर में शामिल एक प्रोएक्टिव तरीका बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ रेगुलेशन काफी नहीं हैं। रेगुलेटर की कोशिशों को सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक समझदारी और तालमेल से सपोर्ट मिलना चाहिए। सेबी जल्द ही फ्रॉड के खिलाफ एक जोरदार सिस्टमैटिक कैंपेन शुरू करने वाला है। उन्होंने इशारा किया कि नियामक कुछ कोशिशें पहले से ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब फ्रॉड सामने आते हैं तो उनका सिक्योरिटीज मार्केट पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
सेबी चीफ ने कहा कि फ्रॉड पकड़ने में टेक्नोलॉजी अहम रोल निभा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सेबी ने अपनी खुद की सुपरवाइजरी टेक्नोलॉजी भी बनाई है, जिसका इस्तेमाल स्टॉक एक्सचेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक टेक्नोलॉजिकल टूल तो फ्रॉड वाले पैटर्न का पता लगा सकता है, लेकिन उसे समझना और फ्रॉड को पूरी तरह से सामने लाना एक इंसान के दिमाग का काम है।

RBI का 'म्यूलहंटर' अपनाएंगे और बैंक

अगले दो महीनों में 15 और बैंक आरबीआई के बनाए 'म्यूलहंटर' प्लैटफॉर्म को लागू करने वाले हैं। शुक्रवार को एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसका मकसद धोखाधड़ी वाले लेन-देन के लिए इस्तेमाल होने वाले अकाउंट्स की पहचान करके फ्रॉड से निपटने की कोशिशों को और तेज करना है। म्यूल अकाउंट्स ऐसे खाते होते हैं जो धोखेबाजों द्वारा भोले-भाले पीड़ितों को बरगलाकर गैरकानूनी पैसा पाने के लिए बनाए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.