सीन विलियम्स की तूफानी शतक से जिम्बाब्वे की ओमान पर धमाकेदार जीत

Updated on 30-06-2023 08:33 PM
बुलावायो: सीन विलियम्स के लगातार दूसरे शतक से जिम्बाव्वे ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में ओमान पर 14 रन की जीत दर्ज की जिससे वह भारत में होने वाले 50 ओवर के महासमर के एक कदम करीब पहुंच गया। जिम्बाब्वे ने यहां अपने पहले मैच में ग्रुप ए के प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओमान को पराजित किया जिसमें विलियम्स की शानदार फॉर्म जारी रही।

ग्रुप चरण में चारों मैच जीतने वाली मेजबान टीम जिम्बाब्वे के अब सुपर सिक्स चरण में छह अंक हो गये हैं जबकि चार अंक उसे ग्रुप चरण से मिले थे। ओमान ने कश्यप प्रजापति (103 रन) के शतक से 333 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी जोर लगाया लेकिन टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 318 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विलियम्स के 142 रन (103 गेंद) से सात विकेट पर 332 रन बनाये। विलियम्स अभी तक टूर्नामेंट की पांच पारियों में तीन शतक जड़ चुके हैं और एक 91 रन की पारी खेल चुके हैं।

ओमान ने भी दिखाया दम

जिम्बाब्वे के खिलाफ के इस मुकाबले में ओमान ने बैटिंग में अपना खूब जोर लगाया है। 333 रनों के लक्ष्य के लगभग ओमान करीब पहुंच गया था लेकिन जीत के पक्ष में नहीं आई। ओमान के लिए कश्यप प्रजापति ने 97 गेंद में 103 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा अयान खान ने 43 गेंद में 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि आकिब इलियास ने भी 45 रनों का योगदान दिया।

वहीं जीशान मकसूद ने 40 गेंद में 37 रन बनाए जबकि मोहम्मद नदीम ने 18 गेंद में 30 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की थी। हालांकि जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने 50 ओवर में ओमान को लक्ष्य से पहले रोक दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.