बाढ़ प्रभावितों को बचाने एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम उतरी शिवनाथ नदी में

Updated on 26-09-2025 12:51 PM

दुर्ग । भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देश और कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन दल की तैयारियों की सराहना की। जिले के लिए नियुक्त इंसिडेंट कमाण्डर एडीएम  अभिषेक अग्रवाल के कमांड मिलते ही एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावितों को बचाने उफनती नदी में उतरे और सभी को सकुशल बचाया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीणजन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने नदी में डूब रहे व्यक्तियों को बचाने, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और गांव में पानी भरने की स्थिति में राहत पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का अभ्यास किया। गांव में बाढ़ आने की वजह से गांव में फसे 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। कुछ ग्रामीण बाढ़ के कारण पेड़ों में चढ़ गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बाढ़ के कारण ब्रिज के टूटने से कुछ ग्रामीण फंस गए थे और कुछ नदी में भी गिर गए थे, जिन्हे रेस्क्यू किया गया। इसी प्रकार रेस्क्यू के दौरान नांव पलट गई, जिससे दल के सदस्य डूब रहे थे, दूसरी टीम द्वारा उन्हंे भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पीड़ित व्यक्तियों को फस्ट एड, सीपीआर, डूबे लोगों के शरीर से पानी निकालने के अलावा डूबे लोगों को डीप डायविंग कर सरर्चिंग और रेस्क्यू किया गया। इस मौके पर आधुनिक उपकरणों जैसे मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग किट, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीआरएफ की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यों में मदद मिलेगी। इस अभ्यास में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाना और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट के रूप में उपयोग करना सिखाया गया। एसडीआरएफ और जिला बचाव दल के जवानों ने इन उपायों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। पंचायत प्रशिक्षण भवन अंजोरा में राहत शिविर लगाई गई। यहां पर बाढ़ प्रभावितों के लिए चिकित्सा सुविधाएं रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। बाढ़ प्रभावित गांवों के पशुओं को भी सुरक्षित रखने के साथ दवाईयां एवं चारे की व्यवस्था थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह, एएसपी  अभिषेक झा, नगर सेना कमाण्डेंट  नागेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी व श्रीमती सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर  लवकेश ध्रुव,  हितेष पिस्दा एवं  उत्तम धु्रव, डॉ. सीबीएस बंजारे, एवं उनकी टीम, समस्त विभाग के अधिकारी सहित राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं नागरिकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.