वॉट्सऐप में आएगा स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग-प्रोफाइल फोटो फीचर : यूजर की परमिशन के बिना प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे

Updated on 21-02-2024 02:52 PM

मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में अब कोई भी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। इसके लिए कंपनी जल्द ही ऐप में 'स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग - प्रोफाइल फोटो' फीचर लेकर आने वाली है। इस फीचर में यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लॉक कर सकेगा। इससे उसकी परमिशन के बिना कोई भी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने इस फीचर को एंड्रॉएड बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च किया है। टेस्टिंग के बाद नए अपडेट में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपडेट वर्जन 2.24.4.25 इंस्टॉल करना होगा। कंपनी यूजर की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए यह फीचर ला रही है।

स्क्रीनशॉट लेने पर मिलेगा वार्निंग मैसेज
वॉट्सऐप ने करीब 5 साल पहले दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो सेव करने का ऑप्शन हटा दिया था, लेकिन अभी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस फीचर के आने के बाद अगर कोई आपके प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेगा तो उसे वार्निंग मैसेज (ऐप प्रतिबंधों के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते) नजर आएगा।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी सामने शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि जब किसी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करते हैं, तो एक वार्निंग मैसेज (Can't take a screenshot due to app restrictions) आ जाता है।

यह नया फीचर यूजर्स की परमिशन के बिना प्रोफाइल फोटो कैप्चर करने और शेयर करने से रोकता है। इससे यूजर को प्राइवेसी प्रोटेक्शन की एक एक्स्ट्रा लेयर मिलती है। हालांकि यूजर्स अभी भी प्रोफाइल फोटो चुराने के लिए किसी सेकेंडरी इक्विपमेंट या कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐप के अंदर कंपनी ने स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर दिया है।

डीपफेक रोकने के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगा वॉट्सऐप

AI-जनरेटेड मिस इनफार्मेशन खास तौर पर डीपफेक से निपटने के लिए वॉट्सऐप जल्द हेल्पलाइन शुरू करेगा। इसके लिए वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा और मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट एलायंस (MCA) ने पार्टनरशिप की है।

यह हेल्पलाइन चैटबॉट के रूप में रहेगी, जो इंग्लिस के साथ तीन लोकल लैंग्वेज (हिंदी, तमिल और तेलगु) में शुरू होगी। देशभर के यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। चैटबॉट के जरिए टेक्स्ट मैसेज, इमेज और वीडियो भेजकर उसकी जांच करने के लिए रिपोर्ट कर सकेंगे।

'डीपफेक एनालिसिस यूनिट' स्थापित करेगा MCA
वॉट्सऐप हेल्पलाइन के जरिए मिलने वाली शिकायतों को एनालाइज और मैनेज करने के लिए MCA एक सेंट्रल 'डीपफेक एनालिसिस यूनिट' स्थापित करेगा।

गलत जानकारियों के फैलने से रोकन के लिए DAU जरूरी
मेटा में पब्लिक पॉलिसी इंडिया के डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि हम AI के जरिए तैयार की गई मिसइनफॉर्मेशन की चिंताओं को पहचानते हैं। हमारा मानना हैं कि इससे निपटने के लिए पूरे इंडस्ट्री को ठोस और जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

वहीं, MCA के चेयरमैन भरत गुप्ता ने कहा कि 'डीपफेक एनालिसिस यूनिट' (DAU) भारत में सोशल मीडिया और इंटरनेट यूजर्स के बीच AI से तैयार की गई गलत जानकारियों के फैलने से रोकन के लिए जरूरी है।

डीपफेक रोकना सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जिम्मेदारी
इलेक्ट्रॉनिक्स और IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में सभी इंटरनेट प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने का कानूनी दायित्व है कि उनके प्लेटफार्म पर उनके यूजर्स कोई गलत जानकारी या डीपफेक पोस्ट न करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.