चिलचिलाती गर्मी, भयंकर उमस और रोहित-यशस्वी की कमरतोड़ बैटिंग, मैदान छोड़ भागा कैरिबियाई बॉलर

Updated on 14-07-2023 03:08 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारतीय क्रिकेट टीम डोमिनिका में वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी 150 रनों पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर खूंटा ठोक दिया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़ दिए। डोमिनिका में काफी गर्मी है और इससे रोहित-यशस्वी परेशान भी दिख रहे थे।

रहकीम कॉर्नवाल ने छोड़ा मैदान

वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल क्रिकेट इतिहास के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। डोमिनिका के गर्मी और उमस को वह नहीं झेल पाए। कॉर्नवाल स्पिन गेंदबाज हैं और उनका रनअप भी काफी छोटा है। इसके बाद भी गेंदबाजी के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मेडिकल टीम ने आकर उन्हें चेक दिया। कुछ दवाई भी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सिर्फ 11 ओवर की गेंदबाजी के बाद रहकीम कॉर्नवाल मैदान से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में इंफेक्शन हो गया है।

बल्लेबाजों को कर रहे थे परेशान

रहकीम कॉर्नवाल इस मैच में वेस्टइंडीज के प्रमुख स्पिनर थे। इस ऑफ स्पिनर के खिलाफ मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल को खेलने में काफी परेशानी हो रही थी। उनके 11 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 22 रन बनाए थे। लेकिन उनके बाहर जाते ही भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी खत्म हो गई। वेस्टइंडीज के लिए पार्ट टाइम स्पिनर गेंदबाजी करने लगे, जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहे थे।

गर्मी और उमस से सभी परेशान

गर्मी और उसम से भारतीय बल्लेबाज भी परेशान रहे। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बेंच पर बैठे भारतीय खिलाड़ी रोहित और यशस्वी के लिए छाता लेकर आ रहे थे। रोहित शर्मा को कई बार ठंडा पानी अपनी टीशर्ट में डालते हुए देखा गया था। लेकिन बेहतर फिटनेस की वजह से भारतीय खिलाड़ी टिके रहे। वहीं कॉर्नवाल को मैदान से बाहर जाना पड़ गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.