मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ वैज्ञानिकों ने लगाए पौधे

Updated on 12-05-2023 06:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) पर श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ पीपल, आम और जामुन के पौधे लगाए। पौध-रोपण में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल, सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी इंदौर, आईआईटी इंदौर, सीएसआइआर भोपाल, एम्स भोपाल, मेनिट भोपाल, भेल भोपाल, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च भोपाल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के वैज्ञानिक और पदाधिकारी शामिल हुए। अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करती मोबाइल बस "स्पेस ऑन व्हील" का शुभारंभ कर बस का अवलोकन किया। यह बस स्वतंत्रता के बाद से अब तक की इसरो की तकनीक और उपलब्धियों से विद्यार्थियों सहित आमजन को अवगत करायेगी। बस में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों और इसरो की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के सभी वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीशियन और इन विधाओं के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीयों के लिए यह गौरव का दिन है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज ही के दिन वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण करवा कर विश्व में भारत का मान बढ़ाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.