स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया अग्निवीरों का सम्मान

Updated on 12-12-2025 12:06 PM

दुर्ग ।  भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2024-2025 के लिये ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधी एवं विधायी कार्य मंत्री  गजेन्द्र यादव ने 19 अभ्यर्थियों का चयन हुए अग्नि वीरों का सम्मान किया। एनआईएस कोच पीटीआई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी  विनोद नायर एवं पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई  बालक दास डहरे के कुशल निर्देशन में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त कर 19 अभ्यर्थियों का चयन अग्निवीर में, 01 अभ्यर्थी इंडियन नेवी, 01 अभ्यर्थी वायुसेना एवं 08 अभ्यर्थी छ.ग. पुलिस में कुल इस प्रकार 29 अभ्यर्थी चयनित हुए। ट्रेनिंग पूरा करने वाले अग्निवीरों एवं हाल ही में छ.ग. पुलिस में चयनितों का सम्मान आज शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव जी के सेवा सदन निवास में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। उन्होनें सभी को अनुशासित होकर मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ युवाओं को प्रशिक्षण संबंधित हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

ज्ञातव्य हो कि अभी विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक  व्ही. के. केडिया के कुशल निर्देशन में 01 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक दो माह का पुनः अग्निवीर शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इस वर्ष भी 50 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिदिन एनआईएस कोच  विनोद नायर, पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई  बालक दास डहरे के कुशल निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अग्निवीरों एवं वर्तमान में छ.ग. पुलिस में चयनित युवाओं को अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों ने बड़े ही जोश से फूलमाला से सम्मान किया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में  शिवदयाल धृतलहरे, हर्ष साहू, मीन निषाद, नीरज देशमुख, राहुल, तुषार, निखिल, रविकिशोर, खोमेश, अमित, यश, युवराज आदि का विशेष योगदान रहा। अग्निवीर ट्रेनिंग पूरा कर आने वाले करण पटेल, इंद्र कुमार, गजेन्द्र ठाकुर, सुनील साहू, लोकेन्द्र, मनीष साहू, तामेश्वर, योगेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीकांत पारकर, डामेश यादव, मोनेश निषाद, शुभम साहू (इंडियन नेवी) शुभम, विवेक कुमार, गौरव कुमार साहू, प्रभात साहू, विकास मिश्रा, पल्लव साहू, टिशू यादव, नयन निषाद, तुषार कुमार, स्वप्रिल दुबे (भारतीय वायुसेना) तथा छ.ग. पुलिस में चयनित युवा संजय निषाद, लिलेश साहू, जनकलाल, लोमश साहू, निशा ठाकुर, नेहा साहू, खिलेश्वर पटेल, ललिता यदु शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.