स्कूल शिक्षा विभाग नियुक्त करेगा स्टेट लेवल स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में कंसल्टेंट

Updated on 16-12-2022 10:17 PM
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य स्तरीय खेलकूद संस्थानों को अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप उन्नयन करने तथा विभागीय गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए विभाग अब परामर्शी की सेवाएं लेगा। इसके लिए अलग से हर माह सवा लाख रुपए उसके वेतन पर भी खर्च किए जाएंगे।

आयुक्त लोक शिक्षण ने परामर्शी की सेवाएं लेने के लिए बीस दिसंबर तक आवेदन बुलाए है। परामर्शी का चयन करने एक चयन समिति भी गठित की जाएगी। समिति प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर पात्रता पूरी करने वाले आवेदकों की सूची बनाएगी। इसके आधार पर साक्षात्कार के बाद उपयुक्त पाए गए उम्मीदवार को परामर्शी के रूप में तैनात किया जाएगा।

आवासीय खेलकूद स्कूल सीहोर के लिए एक परियोजना रिपोर्ट तैयार कर प्राथमिक स्तर पर परामर्शी द्वारा संस्थान को अपेक्षित स्तर तक खड़ा करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करके ड्रॉफ्ट के रुप में प्रस्तुत करेंगे। शिक्षार्थियों के लिए विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में सहभागिता तथा विजयी होने तथा शिक्षकों, शिक्षा प्रशासकों और शिक्षाविदों के लिए निरंतर प्रोफेशनल डेवलपमेंट हेतु आकांक्षी संस्थान के रुप में परिवर्तित करने के लिए परामर्शी सरकार को सुझाव देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.