छत्तीसगढ़ के शैल कला धरोहर और ऐतिहासिक अभिलेखों को देखने पहुंचे स्कूली बच्चे

Updated on 20-11-2022 04:46 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के शैल कला धरोहर और ऐतिहासिक अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के आर्ट गैलरी में लगाई गई है। देश के वरिष्ठ पुरातत्त्ववेत्ता अरूण कुमार शर्मा (पद्मश्री) ने शनिवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुराविद जी एल रायकवार, पुरातत्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए स्कूली विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

श्री शर्मा ने प्रदर्शनी को बहुत उपयोगी बताते हुए कहा कि विभाग को लोगों को अपने मूर्त अमूर्त धरोहरों से परिचित कराने ऐसे थिमेटिक प्रदर्शनियों का साल भर आयोजन करते रहना चाहिए। इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों से सर्वेक्षण से ज्ञात चित्रित शैलाश्रयों और शैलचित्रों की संक्षिप्त जानकारी सहित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं विभाग के अभिलेखागार में संधारित- स्वतंत्रता दिवस की स्मृति में 15 अगस्त 1947 को रविशंकर शुक्ल (प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश और बरार) के करकमलों द्वारा वटवृक्ष का आरोपण; सन 1938 में ग्राम गुढि?ारी व फाफाडीह का रायपुर नगर पालिका में शामिल किए जाने; रायपुर फॉरेस्ट ट्रामवे के अंतर्गत ग्राम मोहदी तहसील धमतरी में क्रॉसिंग स्टेशन का शुभारंभ; रायगढ़ राजा के राजकुमारों के साथ विवाद के निपटारे और समझौते से संबंधित तथा सन 1934 में बिंद्रा नवागढ़ और जयपुर जमींदारों के बीच सीमा विवाद संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेजों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन 25 नवंबर  तक कार्यालयीन दिवस और समय में  किया जा सकता। इस सप्ताह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चित्र प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.