:स्कूली बच्चों को भरोसा, भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति

Updated on 08-04-2024 12:43 PM
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले दस वर्षों में किए कार्यों के बारे में देश के भविष्य यानी स्कूली छात्र-छात्राएं क्या सोचते हैं। स्कूली बच्चों ने एक देश-एक चुनाव, अनुच्छेद 370, तीन तलाक, आयुष्मान योजना से लेकर गुलाम कश्मीर और अक्साई चीन जैसे विषयों पर खुलकर विचार रखें। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रविवार को महापौर द्वारा भारत भाग्य विधाता कार्यक्रम बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री से अपनी अपेक्षाएं भी साझा की। आयोजन में 30 स्कूलों के सातवीं से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुझे इस बात का पूरा विश्वास है, जैसे लकड़ी के चूल्हे को गैस के चूल्हे में बदलने का विचार निकला था, ठीक उसी प्रकार से आज इस सदन से ज़रूर ऐसा विचार निकलकर आएगा, जो देश के सर्वोच्च सदन को कोई विषय देगा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में जो चर्चा की है, उसे आगामी समय में साकार भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेखिका ज्योति जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजा शर्मा आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी के भारत की बात देश के भविष्य के साथ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में 150 से ज्यादा बच्चों ने अपने विचार रखे। डेली कालेज के छात्रों के द्वारा पीएम मोदी को विजनरी लीडर की संज्ञा देते हुए इस बात पर विश्वास भी जताया कि आगामी समय में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। चंद्रयान ने जहां देश का मान बढ़ाया, वहीं कोरोना के दौरान दुनिया की मदद कर देश को दुनिया में एक अलग स्थान दिलाया। भारत ने कोविड काल में मेडिकल क्षेत्र में आमूलचूल आविष्कार किए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बात रखते हुए कहा कि वैसे तो मोदी सरकार की कई उपलब्धियां हैं, जिसे सिर्फ तीन मिनट में कहना आसान नहीं है। मोदी सरकार ने टैक्स सिस्टम बेहतरीन करने के साथ भ्रष्टाचार को भी कम किया है। एमरल्ड हाइट्स स्कूल के छात्रों ने कहा कि भारत में आज आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास हुआ है। मोदी सरकार के कई कदम है, जो भारत को सोने की चिड़िया बनाते हैं।
लेखिका ज्योति जैन ने कहा कि छोटी-छोटी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। यह आवश्यक नहीं है कि हर चीज आपके अनुकूल हो। आप देश का भविष्य है, आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का प्रथम पुरस्कार एनडीपीएस स्कूल को प्राप्त हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.