SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी,आज से बढ़ाई FD की ब्याज दरें

Updated on 15-10-2022 05:40 PM
फेस्टिवल सीजन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है जो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) कराने की सोच रहे हैं। जी हां..एसबीआई अब एफडी पर पहले से भी ज्यादा ब्याज देगा। दरअसल, SBI ने सभी अवधि के लिए अपने एफडी की ब्याज दरों में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होंगी। 

नई दरें आज से ही लागू
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एफडी पर बढ़ी हुई ब्याज दरें 15 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हैं। बैंक ने दो महीने के अंतराल के बाद रिटेल एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी 10 आधार अंक (बीपीएस) से लेकर 20 बीपीएस तक है।

2 करोड़ रुपये से कम की SBI FD पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा?
SBI ने 7 दिनों से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों को 2.90 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है। इसी तरह, 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। पहले इस अवधि के लिए ब्याज दर 3.90 फीसदी थी। वहीं, 180 दिनों से 210 दिनों के बीच रिटेल एफडी पर ब्याज दर बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो गई है।
बैंक ने 211 दिनों से एक साल से कम अवधि के जमा पर ब्याज दर 4.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.70 प्रतिशत कर दी है। एक साल से लेकर दो साल से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली एसबीआई एफडी पर ब्याज दर 5.45 प्रतिशत से बढ़कर 5.60 प्रतिशत हो गई है। दो साल से तीन साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.