सोने को कहे अभी ना-ना, कीमत पहुंची 61000 रुपये के पार

Updated on 06-04-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: कमजोर हो रहे डॉलर ने गोल्ड को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा दिया है। इंटरनैशनल मार्केट में गोल्ड के $2027 के लेवल को हिट करने से घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को गोल्ड का भाव 1,025 रुपये के उछाल के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार शाम को MCX पर गोल्ड फ्यूचर प्रति दस ग्राम 61,150 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। IBJA के अनुसार GST समेत 999 गोल्ड 62,920 पर पहुंच गया है। शादियों के सीजन से पहले गोल्ड की कीमतों में आई इस तेजी से ग्राहकों में खरीदारी को लेकर दुविधा दिखाई दी। वहीं चांदी की कीमत भी 1,810 रुपये के उछाल के साथ 73,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

IBJA के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया, 'पहले हर देश US डॉलर में ही ट्रेड करता था। अब कई देशों ने अपनी करंसी में ट्रेड करना शुरु कर दिया है। ऐसे में सभी देश गोल्ड खरीद रहे हैं और अपना रिजर्व बढ़ा रहे हैं। परिणाम स्वरूप डॉलर कमजोर हो रहा है। अमेरिका में जॉब क्लेम डेटा खराब आने और GDP से कर्ज ज्यादा होने से वहां हालात ऐसे बन रहे हैं कि गोल्ड नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है।'

पीएनजी जूलर्स के प्रमुख सौरभ गाडगिल ने बताया कि डॉलर इंडेक्स के 101.60 पर पहुंचने से डॉलर पर लगातार प्रेशर बना हुआ है और गोल्ड रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। भविष्य में तेजी के ट्रेंड को देखते हुए, खरीदारों को इस रेट पर खरीदारी करना सही लग रहा है। वहीं, केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया का कहना है कि US फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी का ट्रेंड और चीन के सुस्त आंकड़े बता रहे हैं कि गोल्ड आने वाले समय में लगातार बढ़त की तरफ रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.