ट्विटर ब्लू टिक पर सालाना बचाएं 4000 रुपये, यह ट्रिक आएगी आपके काम

Updated on 29-04-2023 07:50 PM
नई दिल्ली : हाल ही में ट्विटर (Twitter) ने उन यूजर्स के प्रोफाइल से ब्लू वेरिफाइड बैज (Blue Verified Badges) हटा दिए थे, जिनके पास ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं है। ट्विटर पर अब आपको ब्लू बैज चाहिए, तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके लिए आपको कुछ रुपये देने होंगे। यह कीमत आपके डिवाइस और भौगोलिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग है। उदाहरण के लिए वेब-बेस्ड परचेज के लिए आपको 6,800 रुपये सालाना देने होंगे या मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए 650 रुपये देने होंगे। ऐप-बेस्ड परचेज के लिए आपको 9,400 रुपये सालाना या 900 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। आपको सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए 13 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन अमाउंट में टैक्स भी शामिल हैं।


आप अपने ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue tick subscription) पर सालाना 4,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। आइए जानते है कैसे-

स्टेप 1. अपने मोबाइल पर ट्विटर ऐप खोलने के बजाय, लैपटॉप या मोबाइल ब्राउजर से twitter.com पर जाएं।
स्टेप 2. अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करें और ऊपरी बाएं कोने पर क्लिक करें।
स्टेप 3. "ट्विटर ब्लू" पर क्लिक करें।
स्टेप 4. 6800 रुपये का भुगतान करके सालाना सब्सक्रिप्शन लें। इस तरह आप 4000 रुपये (900X12-6800 रुपये) बचा पाएंगे।

मिलेंगे कई सारे फायदे


ब्लू टिक के साथ आपको दूसरे कई फायदे भी मिलेंगे। जैसे कन्वर्सेशन और सर्च में प्राथमिकता वाली रैंकिंग, आपके ट्वीट में बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट, लंबे वीडियो और 1080p वाली वीडियो अपलोड, ट्वीट एडिट कर सकते हैं, बुकमार्क फोल्डर, नई सुविधाओं तक पहले पहुंच, 10,000 कैरेक्टर जितना लंबा ट्वीट, NFT प्रोफाइल फोटो आदि।

बदल सकती है कीमत


ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन की कीमत में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। ट्विटर सशुल्क सेवाओं की कीमत में किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव की पहले से सूचना प्रदान करेगा। सब्सक्रिप्शन सेवाओं के लिए कीमतों में बदलाव अगले सब्सक्रिप्शन पीरियड की शरुआत से प्रभावी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.