लंपी वायरस से पशुओं को बचाएँ, मुफ्त टीका लगवाएँ

Updated on 22-09-2022 11:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारे सामने पशुधन पर लंपी वायरस बीमारी के रूप में एक बड़ा गंभीर संकट आया है। लंपी वायरस मध्यप्रदेश में भी पैर पसार रहा है। हम अपने पशुओं को, विशेष कर गौ-माता को केवल प्राणी नहीं मानते बल्कि माँ मानते है और उनके प्रति श्रद्धा रखते हैं। गौ-माता हो, बाकी पशु हों, हमारी अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हैं। आज जब वो संकट में हैं तो हमारा कर्त्तव्य है कि हम इस संकट से उन्हें निकालने के लिए भरपूर प्रयास करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पशुपालक और किसानों को संबोधित संदेश में कहा कि सरकार पशुओं के कष्ट के समय में साथ है, सरकारी अमला पूरा सहयोग करेगा। इस बीमारी का टीका मुफ्त में दिया जा रहा है, लेकिन सावधानी आपको रखनी पड़ेगी। अगर हमने सावधानी नहीं रखी तो हमारे पशुधन पर गहरा संकट आएगा। हम वैसे भी प्राणियों में वही एक ही चेतना देखते हैं जो मनुष्यों में है। इसलिए प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विश्व के कल्याण में चाहे गौवंशी हो, भैंस वंशी हो, हमारे इन पशुओं का कल्याण भी शामिल है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि हम तत्काल इस रोग के लक्षण को पहचाने। लंपी वायरस से संक्रमित होने वाले पशुओं में कई तरह के बदलाव आते हैं। अगर आपके पशुओं में यह लक्षण दिख रहे हों तो तत्काल उनका इलाज करवायें। संक्रमित होने पर पशुओं को बुखार आने लगता है और सुस्त हो जाते हैं। पैरों में सूजन आ जाती है, आँखों से पानी और मुँह से लगातार लार निकलने लगती है। शरीर में गठान पड़ने लगती है, यह गठान गोल और उभरी हुई होती है। पशुओं का वजन कम होने लगता है और पूरे शरीर पर छोटे-छोटे घाव जैसे उभरे हुए निशान दिखाई देने लगते हैं। दूध देने वाले पशुओं का दूध भी बंद या कम हो जाता है। इसलिए इस रोग से अपने पशुओं को बचाने के लिए तुरंत उपाय करने की आवश्यकता है क्योंकि यह बीमारी पशुओं से पशुओं में फैलती है। यह रोग मच्छर, काटने वाली मक्खी इत्यादि के द्वारा भी एक पशु से दूसरे पशु में फैलता है, लेकिन यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पशुओं के संक्रमित होने के बाद यह वायरस तेजी से फैलता है। इसलिए बेहतर है कि कुछ सावधानियाँ रख कर पशुओं को संक्रमित होने से बचाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पशुपालकों को सावधानियों को बरतने का परामर्श देते हुए कहा कि किसी भी एक पशु में लक्षण दिखने पर तुरंत उसे बाकी पशुओं से अलग करने और पशु चिकित्सक से संपर्क करने के अलावा पशुओं को मक्खी, मच्छर, जूं आदि परजीवियों से बचा कर रखने, संक्रमित इलाके में कीटाणुनाशक का छिड़काव करने, लंपी वायरस से मृत पशुओं के शव को खुले में न छोड़ कर गहरा गड्ढा कर उसमें दफनायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार की तरफ से फ्री में टीका लगाया जा रहा है, ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण इस रोग की रोकथाम कर सकता है इसलिए टीकाकरण अवश्य कराएँ। हमारे पशु-चिकित्सक और बाकी अमला उपचार और रोग के संबंध में आपको सहयोग करने के लिए और परामर्श देने के लिए उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है लेकिन चिंता हम सबको मिल कर करनी है। जैसे कोविड-19 से इंसानों के बचाव के लिए हमने लड़ाई लड़ी थी वैसे ही अपने गोवंश के लिए, बाकी पशुओं को बचाने के लिए हमको यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आइए पूरी तरह से लंपी वायरस को हराने के लिए हम कमर कस लें और काम में जुट जाएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.