सौरभ शर्मा के यहां करीबियों ने ही डलवाई रेड:पेट्रोल पंप को लेकर हुआ था विवाद

Updated on 29-12-2024 01:17 PM

भोपाल में आरटीओ के जिस पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से 7.98 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की गई, उसके ठिकानों तक लोकायुक्त को उसी के करीबियों ने पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि सौरभ के दो पेट्रोल पंप भोपाल और औबेदुल्लागंज में हैं। इनमें से एक पेट्रोल पंप को लेकर सौरभ का पहले विक्रेता से विवाद हुआ, बाद में अपने दो पार्टनर्स से। सौरभ अपने रसूखदार संबंधों के दम पर कारोबार में मनमानी करने लगा था। उसने पेट्रोल पंप विक्रेता की बकाया रकम को हड़प लिया था। वह अपने पार्टनर्स को भी नजर अंदाज करने लगा था।

सूत्रों की माने तो सबक सिखाने की नीयत से सौरभ के दो करीबियों ने पेट्रोल पंप विक्रेता को मोहरा बनाया। उसकी गोपनीय जानकारी दी और लोकायुक्त में शिकायत करा दी। बाद में सटीक मुखबिरी कर उसके घर और ऑफिस से 2.95 करोड़ रुपए कैश, 235 किलो चांदी सहित 7.98 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कराई।

फॉर्म हाउस का मालिक सौरभ का करीबी रिश्तेदार मेंडोरी के जंगल में स्थित जिस फॉर्म हाउस में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश से भरी कार मिली। उस फॉर्म हाउस का मालिक सौरभ का करीबी रिश्तेदार है। कार्रवाई के बाद से ही फॉर्म हाउस का मालिक भी अंडरग्राउंड है। खास बात यह है कि किसी भी एजेंसी ने अब तक फॉर्म हाउस के मालिक से पूछताछ तक नहीं की है।

छापे के बाद से सौरभ का जीजा भी गायब सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद से उसका जीजा भी गायब हो गया है। उसने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। सौरभ की पत्नी दिव्या और साले शुभम तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट डिलीट कर दी है। सौरभ के कारोबार में पत्नी दिव्या के साथ ही जीजा रोहित भी कई काम संभालता है।

दिव्या का भोपाल में फिटनेस क्लब भी है, जिसका संचालन वही देखती थी। सौरभ के करीबी चेतन सिंह की कार में सोना-नकदी मिलने के बाद उसके ससुराल के लोग भी सतर्क हो गए थे।

दोस्तों और रिश्तेदारों को सौंपे थे बिजनेस सौरभ ने दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग-अलग बिजनेस सौंप रखे हैं। होटल का संचालन रोहित और शरद करते थे। इसी प्रकार भोपाल के चूनाभट्टी चौराहे पर फगीटो नाम से रेस्टोरेंट का संचालन भी यही दोनों संभाला करते थे। छापों के बाद सौरभ के अधिकांश दोस्त घर और नौकरी से गायब हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी अंडरग्राउंड हो चुके हैं।

छापे के बाद से सौरभ का साला भी गायब ग्वालियर के थाटीपुर सुरेश नगर में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का ससुराल है। यहां साला शुभम तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। सौरभ पर कार्रवाई के बाद से वह भी गायब हो गया है। उसके घर पर सिर्फ महिलाएं हैं और वे छापे को लेकर किसी से बातचीत नहीं कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.