सऊदी क्राउन प्रिंस ने तोड़ा पाकिस्‍तानियों का दिल, जी20 के लिए आए भारत, पाकिस्‍तान से किया किनारा

Updated on 09-09-2023 01:25 PM
इस्‍लामाबाद: शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) जी20 सम्‍मेलन के लिए भारत आ गए यहां पर उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। उनका भारत में स्‍वागत में पाकिस्‍तान के लिए दिल तोड़ने वाला था। सऊदी क्राउन प्रिंस पहले पाकिस्‍तान भी जाने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर उनका दौरा कैंसिल हो गया। अब पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि शायद लौटते हुए वह इस्‍लामाबाद में रुकते हुए अपने देश वापस लौटे। हालांकि ऐसा लगता है कि क्राउन प्रिंस पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे।

मुस्लिम देशों पर भारत का असर
सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस के पाकिस्‍तान दौरे को लेकर कुछ विशेषज्ञ आशंकित हैं। उनकी मानें तो क्राउन प्रिंस वापसी में भी पाकिस्‍तान नहीं रुकेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने यह बात भी स्‍पष्‍ट कर दी है कि एमबीएस का जी20 के लिए भारत आना और फिर एक राजकीय दौरा करना, यह बताता है कि मुस्लिम देशों पर भारत का प्रभाव किस हद तक है। वहीं पाकिस्‍तान अब अपनी चमक खो चुका है। पाकिस्तान, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा के लिए लगातार जोर दे रहा है। पाकिस्‍तान के विदेश विभाग ने भी इस पर चुप्‍पी साध ली है। वह न तो दौरे के बारे में हां कह रहा है और न ही इनकार कर रहा है।

जाएंगे या नहीं, इस पर कनफ्यूजन
पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि अभी तक कुछ आधिकारिक नहीं है। लेकिन इस बात के संकेत है कि सऊदी प्रिंस भारत यात्रा के दौरान ही पाकिस्‍तान भी आ सकते हैं। दोनों तरफ से हालांकि कोई पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच अंतिम समय तक यात्रा को सीक्रेट रखने की संभावना है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर यात्रा होती है तो यह कुछ ही घंटो के लिए होगी। पाकिस्तान के क्राउन प्रिंस को इस्लामाबाद बुलाने के लिए आतुर है। वह चाहता है कि प्रिंस भले ही कुछ घंटों के लिए आएं मगर आएं जरूर।

पाकिस्‍तान से किनारा

सऊदी प्रिंस का पाकिस्‍तान जाना यह भी बताता है कि कई देश, विशेष रूप से बड़े शक्तियां, हाल के कुछ वर्षों में उससे किनारा कर चुके हैं। वह अब पाकिस्तान और भारत के संबंधों को अलग-अलग करके देखते हैं। फरवरी 2019 में, जब सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भारत का दौरा किया, तो उन्होंने पाकिस्तान भी गए थे। अधिकारियों का मानना है कि अगर सऊदी शासक भारत की यात्रा के दौरान पाकिस्तान की यात्रा से बचते हैं तो यह देश के लिए एक सार्वजनिक प्रतिक्रिया माना जाएगा।

पहले भी कैंसिल हुई विजिट
सऊदी क्राउन प्रिंस न केवल नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, बल्कि राजकीय यात्रा के लिए भी रुकेंगे। इस स्थिति में, यह पाकिस्तान के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है कि वह देश का दौरा करें। पाकिस्तान को अपनी आर्थिक हालत में सुधार के लिए सऊदी अरब को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानता है। पाकिस्तान ने विदेशी निवेश, विशेष रूप से खाड़ी देशों से आकर्षित करने के लिए एक विशेष निवेश सुविधा परिषद (एसआईएफसी) की स्थापना की है। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस की यात्रा से इसे काफी मदद मिलेगी। सऊदी के क्राउन प्रिंस ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान की अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.