पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में आग लगी:पेशावर में इमरजेंसी लैंडिंग, 10 घायल, आपातकालीन दरवाजे से निकाले गए लोग

Updated on 11-07-2024 05:15 PM

सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट में पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 10 लोग जख्मी हो गए। हादसा तब हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। यात्रियों और केबिन क्रू के सभी सदस्यों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। फ्लाइट रियाद से पेशावर आई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिंग गियर में कुछ खराबी के चलते ये हादसा हुआ। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विमान में 276 यात्री और 21 क्रू मेंबर थे
सऊदी एयरलाइंस 792 में 276 यात्री सवार थे। इसके अलावा 21 क्रू मेंबर थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के मुताबिक, लैंड होने के बाद विमान से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद पायलट को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को भी इन्फॉर्म किया गया।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आनन-फानन में इस आग को बुझाया गया। विमान से सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अमेरिका में भी हादसा हुआ, फ्लोरिडा से फोनिक्स जा रहे प्लेन का टायर फटा
अमेरिका के टैंपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस फ्लाइट 590 का दाहिना टायर टेक ऑफ करते वक्त ब्लास्ट कर गया। इस दौरान विमान में 176 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

विमान के उड़ने से पहले ये घटना हुई जिसके बाद ऐन मौके पर इसे रोक लिया गया जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ये विमान फ्लोरिडा से फोनिक्स जा रहा था। अमेरिकी एयरलाइंस ने NBC न्यूज से को बताया, टायर के पास चिंगारी निकलने से हादसा हुआ।

टैंपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कन्फर्म किया कि ये हादसा बुधवार सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) हुआ। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान का दाहिना टायर फटने के बाद, पहिया खुलकर बाहर निकल गया। इसके बाद वहां से चिंगारी निकलने लगी, जिसके बाद धुआं फैल गया।एक पहिया टूटकर अलग हो जाने के बाद भी विमान दो पहियों के सहारे दौड़ता रहा।

टायर फटने के बाद भी चलता रहा विमान
रनवे के अंत में रुकने से पहले टायर फटने के बावजूद विमान सिर्फ दो पहियों पर दौड़ता रहा। बाद में जब विमान रुका तो आपातकालीन वाहन मौके पर पहुंचे। अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता अल्फ्रेडो गार्डुनो ने कहा कि यात्रियों और क्रूम मेंबर्स को कोई चोट नहीं आई और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद विमान को टर्मिनल पर भेजा गया।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को एक दूसरे विमान से भेज दिया गया है। इस घटना से बाकी उड़ानें प्रभावित नही हुई हैं।

हादसे की जांच करेगा FAA
अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट 590 को "उड़ान भरने से पहले रनवे पर फ्लाइट में एक मैकेनिकल खराबी का अनुभव हुआ था।” एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की वजह से यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। अमेरिकी विमान एजेंसी ने कहा कि इस घटना की FAA जांच करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.