सात्विक-चिराग की जोड़ी प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, श्रीकांत का मुकाबला कल

Updated on 11-01-2024 01:13 PM

भारत की स्टार शटलर जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

जबकि, मेंस सिंगल्स इवेंट में लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय पहले ही राउंड में बाहर हो गए। इस इवेंट में भारत के किदांबी श्रीकांत ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उनका मुकाबला बुधवार को हॉन्ग-कॉन्ग के वर्ल्ड नंबर 20 एनजी लॉन्ग एंगस से होगा।

सात्विक-चिराग ने 2-0 से जीते गेम
बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद भारतीय जोड़ी ने मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बगास की वर्ल्ड नंबर 9 इंडोनेशियाई जोड़ी को 44 मिनट में दो गेम में 21-18, 21-19 के स्कोर से हराया।

सात्विक-साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2024 बैडमिंटन सीजन के अपने पहले मैच की शुरुआत में ही लय कायम कर दी और इंडोनेशियाई जोड़ी को पहले गेम के दौरान किसी भी समय बढ़त हासिल करने से रोक दिया। वहीं, दूसरा गेम क्लोज गया, लेकिन सात्विक-चिराग ने इसे अपने नाम कर लिया।

प्रणय डेनमार्क के एंटोनसेन से हारे
वर्ल्ड नंबर 8 एचएस प्रणय रैंक में एक स्थान नीचे डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 43 मिनट में 21-14, 21-11 से हार गए। प्रणय को सीधे गेमों में 2-0 से हार मिली।

सेन भी लगातार दो गेम में हारे
वर्ल्ड नंबर 16 लक्ष्य सेन भी मेंस सिंगल्स के पहले दौर में हार कर बाहर हो गए। सेन चाइना के वर्ल्ड नंबर 18 वेंग होंग यांग से 49 मिनट में लगातार 2 गेम हारकर 21-15, 21-16 के स्कोर के साथ बाहर हुए।

श्रीकांत का वर्ल्ड नंबर 5 को हराकर अगले राउंड में
भारत के वर्ल्ड नंबर 24 किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को पहले राउंड में इंडोनेशियाई वर्ल्ड नंबर 5 जोनाटन क्रिस्टी को हराया था। उनका अगला मुकाबला हांगकांग के वर्ल्ड नंबर 20 एनजी का लॉन्ग एंगस से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.