पति के साथ 'वीडियो कॉल दिवाली' मनाएंगी सरगुन मेहता

Updated on 23-10-2022 05:56 PM

'तितलियां' फेम पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता इस साल वीडियो कॉल के जरिए दिवाली मनाएंगी। सरगुन के ऐसा करने के पीछे वजह हैं उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स। दरअसल सरगुन अभी लंदन में हैं और यही वजह है कि इस साल वह अपने पति रवि दुबे के साथ वीडियो कॉल पर ही दिवाली मनाएंगी। सरगुन ने बताया कि वह और उनके पति रवि ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने में यकीन रखते हैं।

दिवाली पर क्या रहेगा सरगुन का शेड्यूल?
सरगुन ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बिजी चल रही हैं और उन्हें जरा भी वक्त नहीं मिल पा रहा है। TOI के साथ बातचीत में सरगुन ने बताया कि मैं दिवाली पर भी शूटिंग कर रही हूं और मुझे नहीं पता कि मेरा शेड्यूल क्या होगा। हो सकता है कि वक्त मिलने पर वह किसी धार्मिक जगह पर जाएं या फिर क्रू और बाकी दोस्तों के साथ डिनर करें। वह अपने पति रवि के साथ वीडियो कॉल दिवाली मनाएंगी।

करीब साल भर से दूर हैं रवि और सरगुन
काम के चलते रवि और सरगुन पिछले एक साल से दूर हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने यह सब कुछ कैसे मैनेज किया तो सरगुन ने जवाब दिया कि यह उन्होंने नहीं बल्कि उन दोनों ने (रवि और सरगुन ने) मिलकर मैनेज किया है। सरगुन ने बताया कि अगर रवि अंडरस्टैंडिंग नहीं होता तो उनके लिए चीजों को हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता।

'कटपुतली' के जरिए किया बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि सरगुन मेहता ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। हालांकि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म OTT पर रिलीज हुई। सरगुन मेहता फिल्म 'कटपुतली' में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था जो बहुत डॉमिनेटिंग है। फिल्म में सरगुन का काम काफी पसंद किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.