रजत पाटीदार का डेब्यू तो सरफराज को करना होगा इंतजार, दूसरे टेस्ट में इन 11 भारतीय शेरों पर जिम्मेदारी

Updated on 02-02-2024 12:56 PM
विशाखापत्तनम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज यानी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। रोहित सेना को पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले में पलटवार कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। विशाखापत्तनम में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने मैच से पहले ही अपने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। वहीं भारतीय टीम ने टॉस के वक्त अपनी प्लेइंग का ऐलान किया। भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
रजत पाटीदार करने जा रहे डेब्यू
भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा-केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद चोटिल हो गए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए दो बदलाव होना तो भारतीय टीम में तय था। टॉप ऑर्डर में भारत ने सरफराज खान को मौका ना देकर रजत पाटीदार का डेब्यू करवाया है। सरफराज को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा मुकेश कुमार भी मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव की भी टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई है।

आपको बता दें कि डेब्यूटंट रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को बखूबी साबित किया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी रन बनाए थे। पटीदार ने 55 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 45 की औसत से 4000 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 22 अर्धशतक ठोके हैं।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.