सरदार वल्लभ भाई पटेल आदर्श राष्ट्र नायक - डॉ. द्विवेदी

Updated on 08-12-2025 01:04 PM

राजनांदगांव। लौह पुरूष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वतंत्रता पश्चात 562 रियासतों का एकीकरण करने वाले अद्वितीय राष्ट्र सेवक सरदार वल्लभ भाई पटेल के समसामयिक पुण्य स्मरण परिपे्रक्ष्य में नगर के वरिष्ठ विचार चिंतक डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने विशिष्ट विमर्श में बताया कि अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कठोर अनुशासन, दृढ़संकल्पी और अद्भुत प्रशासनिक कौशल के धनी व्यक्तित्व तथा राष्ट्र के प्रथम उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री सरदार पटेल जी एक श्रेष्ठ, सरल, ईमानदार राजनेता हुए हैं। जिनका समग्र जीवनक्रम आदर्श राष्ट्र भक्ति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का अतीव महत्तम योगदान प्रत्येक भारतीय को सहज-सरल रूप में राष्ट के प्रति सर्वदा कर्तव्यनिष्ठ रहने को अभिप्रेरित करता है। इस संदर्भ में आगे डॉ. द्विवेदी ने उल्लेखनीय रूप से बताया कि सरदार पटेल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं सर्वोत्कृष्ठ कृतित्व के लिए उन्हें एक से बढक़र एक विशेषणों से संबोधन दिए जाते रहे है जैसे कि - सशक्त राष्ट्र के पुरोधा, संवेदनशील, लौह पुरूष, राष्ट्रीय, एकता, अखंडता के पथ प्रदर्शक, हैदराबाद मुक्ति के नायक, संविधान निर्माण में निर्णायक भूमिका, सहकारिता के महाशिल्पी, प्रशासनिक व्यवस्था के श्रेष्ठ सुधारक इत्यादि वस्तुत: सरदार पटेल एक आदर्श राष्ट्र नायक थे। उनके कार्य, विचार संपूर्ण देश - धरती में सभी के लिए परम प्रेरणा पुंज है। और यह भी प्रमाणिक रूप से सत्य है कि सरदार पटेल प्रारंभ से ही ,,राष्ट्रहित सर्वोपरि नीति,, के श्रेष्ठ पैरोकार थे। उनके कार्यो में श्रेष्ठ भारतीयता की चमक-धमक सहजता से मिलती है। इसीलिए उनकी चिरस्थायी स्मृति में विशालकाय स्टेचु ऑफ यूनिटी का निर्माण उनके गृह प्रदेश गुजरात में हमारे सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा निर्माण कराया गया है। जिससे हमारी युवा-किशोर-प्रबुद्ध पीढ़ी राष्ट्र के विकास में पृथक सहभागिता की नवप्रेरणा सदैव लेती रहे और राष्ट्र के लिए अपनी अनिवार्य भूमिका के लिए प्रतिपल तत्पर रहें। यही वर्तमान पीढ़ी का महा राष्ट्र संगठक सरदार पटेल के प्रति सच्ची सार्थक श्रद्धांजलि होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.