Sara Ali Khan ने तोड़ा Shubman Gill के फैंस का दिल! IPL 2023 में गुजरात टाइटन्‍स नहीं, ये है फेवरेट टीम

Updated on 04-05-2023 08:14 PM
आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या की 'गुजरात टाइटन्‍स' पॉइंट टेबल में 12 अंकों के साथ सबसे टॉप पर है। इस टीम में शुभमन गिल भी हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान और शुभमन गिल के बीच प्‍यार की पींगे लड़ने की चर्चाएं नई नहीं हैं। दोनों कई बार साथ में स्‍पॉट किए जा चुके हैं। लेकिन इस बीच सारा अली खान ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो कम से कम शुभमन गिल के फैंस को निराश करने वाला है। सारा अली खान से हाल ही पूछा गया था कि IPL 2023 में उनकी फेवरेट टीम कौन सी है? एक्‍ट्रेस ने इस पर झट से जवाब तो दिया, लेकिन 'गुजरात टाइटन्‍स' की जगह 'मुंबई इंडियंस' को तरजीह दी। सारा बुधवार को एकाना स्‍टेडियम में 'लखनऊ सुपरजाइंट्स' और 'चेन्‍नई सुपर किंग्‍स' का मैच देखने पहुंची थीं।
Sara Ali Khan अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रही हैं। उनका नाम इससे पहले कार्तिक आर्यन से लेकर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत तक से जुड़ चुका है। हालांकि, सारा ने बीते साल 'कॉफी विद करण 7' में यह कहा था कि वह लाइफ में इन दिनों सिंगल हैं। लेकिन जिस तरह से वह बीते कुछ महीनों से लगातार शुभमन गिल से मिल रही हैं, ऐसा लगने लगा है कि सारा सिंगल से मिंगल होने के पूरे मूड में हैं।

कहां से शुरू हुई सारा और शुभमन की डेटिंग की चर्चाएं

सारा अली खान और Shubman Gill की डेटिंग की चर्चाएं सबसे पहले त‍ब शुरू हुई, जब अगस्त 2022 में दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ में डिनर करते हुए देखा गया। दोनों का इस दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। सारा और शुभमन मुंबई के बास्टियन में डिनर करने पहुंचे थे। हालांकि, यह भी सच है कि अभी तक न तो सारा और ना ही शुभमन ने इस रिश्‍ते पर मुहर लगाई है।

दिल्‍ली में डिनर, फ्लाइट में भी साथ थे सारा-शुभमन

मुंबई के बाद सारा अली खान और शुभमन गिल को अक्टूबर 2022 में एक बार फिर दिल्ली के एक होटल से बाहर निकलते हुए स्‍पॉट किया गया था। उसी महीने दोनों को एक फ्लाइट में साथ में सफर करते हुए भी देखा गया। इन तीन मुलाकातों के बाद यह बात जोर पकड़ने लगी कि पक्‍के तौर पर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शुभमन ने कहा था- सारा दा सारा एच बोल दिया

इसी कड़ी में शुभमन गिल का एक इंटरव्यू भी आया। जहां पंजाबी एक्‍ट्रेस सोनम बाजवा के चैट शो ‘दिल दियां गल्लां’ में क्रिकेटर ने एक ऐसा बयान दिया, जो सुर्खियों में रहा। शो की होस्‍ट सोनम बाजवा ने क्रिकेटर से सवाल पूछा कि क्या वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं? इस पर दाएं हाथ के इस सलामी बल्‍लेबाज ने कहा, 'हो सकता है...' इस पर सोनम ने उन्‍हें चिढ़ाते हुए कहा, 'सारा का सारा सच बोलो।' सारा की इस बात पर शुभमन शरमा गए और उन्‍होंने कहा, 'सारा दा सारा सच बोल दिया.. हो सकता है, शायद नहीं...।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.