69 करोड़ की राशि से संवरेगा राजिम:इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण

Updated on 06-12-2022 07:16 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं। वे अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। राजिमवासियों को मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए के 203 विकास कार्यों की सौगात दी है। देवभोग में उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर एवं रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।


आज राजिम पहुंचने के बाद सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 203 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपए लागत के 167 कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 78 लाख रुपए लागत के 36 लोकार्पण कार्य शामिल हैं।


भूमिपूजन के कार्यों में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रुपए लागत का 1 कार्य, PWD के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रुपए लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रुपए लागत के 3 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रुपए लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रुपए लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपए लागत के 33 कार्य शामिल हैं।


इसके साथ ही नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रुपए लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपए लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रुपए के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रुपए लागत के 7 कार्य और जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रुपए लागत के 12 कार्य शामिल हैं।


लोकार्पित होने वाले कामों में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रुपए लागत के 5 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रुपए लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रुपए लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रुपए के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रुपए लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रुपए लागत के 10 कार्य शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.