ट्रांसफर की खबरों के बीच आया संजू सैमसन का बर्थडे, CSK ने किया ऐसा काम, अब डील पक्की समझें?

Updated on 11-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन की जुड़ने की खबरें काफी तेज चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड डील पक्की हो गई है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स जानें की खबरों के बीच संजू सैमसन का बर्थडे आया है। सैमसन आज यानी 11 नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। संजू के जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें विश भी किया है। सीएसके ने सोशस मीडिया पर संजू सैमसन के लिए खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,'संजू, तुम्हें ढेर सारी शक्ति मिले! तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

संजू सैमसन के ट्रेड डील से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी

दोनों फ्रेंचाइजियों (टीमों) ने आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड डील की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसकी डिटेल्स 15 नवंबर के आसपास सामने आ सकती हैं, जब खिलाड़ियों की रिटेनशन लिस्ट जारी होंगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीएल प्लेयर नियमों के मुताबिक, किसी भी ट्रेड (खिलाड़ी की अदला-बदली) को औपचारिक रूप देने में 48 घंटे लगते हैं। इस अदला-बदली के आधिकारिक और पूरा होने में दो दिन का समय लग सकता है।

राजस्थान को बदले में मिलेंगे रविंद्र जडेजा और सैम करन

राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन के बदले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन मिलेंगे। जडेजा पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उनकी घर वापसी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.