एशिया कप से पहले संजू सैमसन का बड़ा चमत्कार, 1 गेंद में बना डाले 13 रन, विश्वास नहीं तो VIDEO देख लीजिए

Updated on 27-08-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से पहले भारत की टी20 टीम के ओपनर संजू सैमसन ने कोहराम मचा रखा है। वह इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं। सैमसन का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जोकि भारतीय टीम के लिहाज से काफी अच्छी बात है। सैमसन आगामी एशिया कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल सकते हैं। संजू सैमसन फिलहाल केरल क्रिकेट लीग 2025 यानी केसीएल में खेल रहे हैं। संजू ने इस लीग में खेलते हुए त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ 1 गेंद में 13 रन बना डाले, आखिर यह कैसे मुमकिन हुआ, आइये बताते हैं।

संजू सैमसन ने कैसे बनाए 1 गेंद में 13 रन?

दरअसल, यह बात है संजू सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिशूर टाइटंस के मैच की, जो बीते मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। कोच्चि की पारी का 5वां ओवर सिजोमोन जोसफ डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने लाजवाब सिक्स जड़ दिया। हालांकि, इसके बाद पता चला कि वो नो बॉल थी। फिर जो लीगल डिलिवरी स्पिनर गेंदबाज ने डाली उसपर भी संजू ने छक्का लगा दिया। बता दें कि नो बॉल का बैटिंग टीम को 1 रन मिलता है। ऐसे में 2 छक्के और 1 नो बॉल के रन के चलते 1 गेंद पर 13 रन बन गए।
संजू ने 89 रन की खेली तूफानी पारी
संजू सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193.48 का रहा। हालांकि, उनकी इस पारी के बाद भी कोच्चि ब्लू टाइगर्स हार गई। त्रिशूर टाइटंस ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि संजू की टीम ने 7 विकेट पर 188 रन बोर्ड पर लगाए थे।
संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलने से पहले पिछले मैच में तूफानी अंदाज में शतक भी ठोका था। सैमसन ने 51 गेंद में एरीज कोल्लम नाविक के खिलाफ 121 रन बनाए थे। एशिया कप से पहले संजू सैमसन का ऐसी जबरदस्त फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा साइन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.