संजू सैमसन ने जीता दिल, लास्ट बॉल डिफेंड किया ताकि सेंचुरी बना जाए यशस्वी जायसवाल, फिर क्या हुआ?

Updated on 12-05-2023 07:54 PM
कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स गुरुवार 11 मई की रात ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में जगह बना ली। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। वह 47 गेंदों पर 98 बनाकर नाबाद लौटे। जायसवाल अपने दूसरे आईपीएल शतक से सिर्फ इसलिए चूक गए क्योंकि जब जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 94 रन पर खेल रहा था। ऐसे में वह जरूरी छक्का नहीं लगा पाए पर चौका मारने के बाद उनके चेहरे पर मैच फिनिश करने की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

मैच के दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया जब यशस्वी जायसवाल को शतक पूरा करने के लिए कप्तान संजू सैमसन फुल सपोर्ट में नजर आए। 13वें ओवर में जब जीत के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी, तब केकेआर के स्पिनर सुयश शर्मा ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, लेकिन संजू सैमसन किसी तरह उस पर बल्ला डालकर डिफेंड करने में कामयाब रहे फिर उन्होंने जायसवाल को अगले ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारने का इशारा किया। युवा खिलाड़ी हालांकि छक्के की जगह चौका ही मार पाया और दो रन से अपने शतक से चूक गया।
IPL सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर

  • 616- शॉन मार्श, 2008
  • 575*- यशस्वी जायसवाल, 2023
  • 516- ईशान किशन, 2020
  • 512- सूर्यकुमार यादव, 2018
  • 480- सूर्यकुमार यादव, 2020

यशस्वी की दिल खोलकर तारीफ
रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं करना था। बस स्ट्राइक रोटेट करके उसकी बल्लेबाजी देख रहा था, उसे पावरप्ले पसंद है और खुशी है कि उसने इतना शानदार खेला। टीम का माहौल बहुत अच्छा है और आज जोस बटलर ने जायसवाल के लिए अपना विकेट गंवा दिया। इसी से पता चलता है कि कैसा माहौल है।’
चहल लीजैंड हैं
इस मैच में युजवेंद्र चहल ने चार शिकार किए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस पर चहल कहते हैं, 'अब चहल को लीजैंड कहना चाहिए। हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है। उसे बस बिना कुछ कहे गेंद सौंप दो और वह अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। हमें दो और क्वार्टर फाइनल खेलने हैं। दबाव हमेशा रहता है क्योंकि हर मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.