सनराइजर्स हैदराबाद से संजू सैमसन को है अलग ही प्यार, फिर मार-मार कर निकाला गेंदबाजों का तेल

Updated on 08-05-2023 07:42 PM
जयपुर:आईपीएल 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी 7 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना दिए। आरआर को यहां तक पहुंचाने में जोस बटलर ने 95 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। हालांकि कप्तान संजू सैमसन भी बटलर से पीछे नहीं रहे। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की, जिसके चलते वह अब चर्चा में बने हुए हैं।
संजू सैमसन ने 66 रन की खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को जमकर धोया। उनके सामने एसआरएच के गेंदबाज फींके पड़ते नजर आ रहे थे। सैमसन ने 38 गेंद का सामना कर 173 के गजब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 66 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। बता दें कि संजू को हैदराबाद के खिलाफ खेलना खासा पसंद है।
वह अक्सर सनराइजर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि संजू ने हैदराबाद के खिलाफ पिछली चार पारियों में चार अर्धशतक जड़े हैं। उनकी एसआरएच के खिलाफ पिछली चार पारियां कुछ इस प्रकार हैं, 82(57), 55(27), 55(32), 66*(38)। हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए संजू सैमसन पिछले कुछ समय से काल साबित हुए हैं।

ऐसा रहा है आईपीएल 2023 में संजू का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में अब तक संजू सैमसन ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 308 रन बनाए हैं। बता दें कि हैदराबाद के मुकाबले से पहले संजू की फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई थी। लेकिन एसआरएच के खिलाफ वह एक बार फिर लय में नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.