संजीवनी क्लीनिक इलाज में मददगार रहेंगे : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 26-05-2023 05:47 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के भवन और विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि हरदा में शहर के मध्य जिला चिकित्सालय होने एवं शहर के चारों दिशाओं में संजीवनी क्लीनिक के बन जाने से आमजन को इलाज में मदद मिलेगी। हरदा के वार्ड नंबर 29 में 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक तथा 2 करोड़ 35 लाख 68 हजार रूपये की लागत से लगभग 4 किलोमीटर सीमेंट-कांक्रीट सड़कों का निर्माण होगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिला चिकित्सालय हरदा में इलाज की बेहतर सुविधा सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे शहरों में रेफर नहीं किया जाये। जिला चिकित्सालय में ही बेहतर इलाज मुहैया कराया जाये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के बन जाने से शहर के चारों कोनों में सामान्य उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। आम व्यक्ति को अनावश्यक रूप से जिला चिकित्सालय तक आने की आवश्यकता नहीं होगी।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि सरकार ने गरीब कल्याण के लिये जन-हितैषी निर्णय लेते हुए अवैध कालोनियों को वैध करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभांवित करने के लिये चयन किया है, जिसमें हरदा की 90 हजार से अधिक बहनें शामिल हैं। सरकार ने सीखो कमाओ योजना को प्रारंभ कर युवाओं के लिये रोजगार के बेहतर अवसर सृजित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसमें युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान ही 10 हजार रूपये तक का स्टायपेंड प्राप्त होगा।

मौली नेमा को दी शुभकामनाएँ

मंत्री श्री पटेल ने उनके प्रभार के जिले छिंदवाड़ा की कक्षा 12वीं के कला संकाय की छात्रा मौली नेमा को राज्य में अव्वल आने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने होनहार बिटिया के परिजनों और शिक्षकों को भी बधाई दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.