संजीव जीवा के हत्यारे विनोद का नेपाल कनेक्शन आया सामने, बड़े माफिया के संपर्क में था... हत्या का आया कारण

Updated on 09-06-2023 07:02 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7 जून को हुई गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। संजीव जीवा की हत्या करने वाले विनोद यादव का नेपाल कनेक्शन सामने आया है। नेपाल में बैठे बड़े माफियाओं ने संजीव जीवा की हत्या प्लानिंग को अंजाम दिलाया है। हत्या की साजिश मुंबई में रचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि विनोद ने नेपाल में बड़े माफिया अशरफ से मुलाकात की। वहां उसे संजीव जीवा की हत्या के लिए 20 लाख रुपए की सुपारी मिली। इसके बाद उसे हथिया मुहैया कराया गया। लखनऊ में आकर पहले कोर्ट परिसर की रेकी की। संजीव जीवा की कोर्ट में पेशी से पहले प्लानिंग फुलप्रूफ थी। विजय यादव ने भी पुलिस की पूछताछ में माना है कि नेपाल में उसे 20 लाख रुपए की सुपारी मिली। पैसे के लिए उसने हत्याकांड को अंजाम देने का फैसला लिया।

करीब 7 दिनों की रेकी के बाद विजय ने आखिरकार 7 जून को हत्याकांड को अंजाम देने का निर्णय लिया। वह वकील के वेश में कोर्ट परिसर में आसानी से दाखिल हुआ और पेशी के लिए आए संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। एक दावा यह किया जा रहा है कि संजीव जीवा को 8 गोली मारी गई। सभी गोली शरीर के आरपार हुई। इस कारण शरीर में 16 छेद हुए। वहीं, दूसरा दावा यह है कि जीवा को 6 गोली लगी। चार सीने और दो नीचे में लगी। मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर से एक बार में छह गोली ही चलाई जा सकती है। ऐसे में दो गोली को लेकन चर्चा का बाजार गरमाया है।


नेपाल में हुई माफिया से मुलाकात

विजय यादव के नेपाल में बड़े माफिया से मुलाकात की चर्चा के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर वह बड़ा माफिया कौन है? इसका जवाब विजय ने पुलिस पूछताछ में दिया है। अतीक अहमद के करीबी अशरफ के रूप में उसकी पहचान सामने आई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस इस बड़े माफिया तक पहुंच सकती है। दरअसल, यूपी में शिकंजा कसने के बाद कई माफियाओं ने नेपाल में शरण ले रखी है। ये माफिया नए चेहरों के जरिए यूपी में आपराधिक घटनाओं के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी करना चाहते हैं तो ऐसे चेहरों को उजागर करना जरूरी होगा।

अगर कोई इस प्रकार की प्लानिंग कर रहा है तो यह बड़े खतरे का संकेत है। क्योंकि, नेपाल में बैठकर कोई ऐसी प्लानिंग कर रहा है, जिसके तहत प्रदेश की राजधानी में 7 दिनों तक कोर्ट परिसर की रेकी होती है। जीवा हत्याकांड में सबसे गंभीर पहलू यह है कि एक हत्यारा आसानी से कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील इलाके में दाखिल होता है। गोली बरसाता है और एक हत्याकांड को अंजाम दे देता है। पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। इस पर सबसे अधिक सवाल उठ रहा है।


पुलिस की पूछताछ में अहम खुलासा

विजय यादव ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है, उसमें दावा किया गया है कि पुलिस को उसने नेपाल के बड़े माफिया के संपर्क में होने की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया है कि एक व्यक्ति ने उसे जीवा की फोटो दिखाई और मारने की सुपारी दी। 20 लाख रुपए में हत्या की यह डील हुई। हालांकि, अभी उसे केवल 5 हजार और रिवॉल्वर दी गई थी। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विजय को नेपाल से कुछ दिन पहले बुलावा आया था। वहां उसकी मुलाकात अशरफ से हुई।

अतीक कनेक्शन भी आया सामने

अशरफ हाल में ही मारे गए माफिया अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। अशरफ ने विजय को बताया कि उसका भाई अतीफ लखनऊ जेल में है। वहां जीवा उसे परेशान कर रहा है। उसने जीवा की हत्या के लिए 20 लाख रुपए की पेशकश की। लखनऊ पहुंचने पर उसे अशरफ के गुर्गे ने पनाह दी। एक प्राइवेट नौकरी का जुगाड़ किया। रेकी करने में मदद की। अब पुलिस के सामने चुनौती उस गुर्गे के जरिए अशरफ तक पहुंचने की है, जो नेपाल में बैठकर लखनऊ में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में कामयाब हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.