‘वो नहीं जानते कितनी बड़ी गलती कर दी’ बाहर आते ही संजय राउत ने दी चेतावनी

Updated on 10-11-2022 05:32 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरे राज्यसभा सांसद संजय राउत को जमानत मिल गई है। बुधवार शाम वह जेल से बाहर निकले और तुरंत ही विपक्ष पर बरस पड़े। उन्होंने साफ कर दिया है कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे। साथ ही राउत ने यह भी कहा कि उन्हें गिरफ्तार करना 'बड़ी भूल' थी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता को प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था।

'बड़ी गलती कर दी'
 सांसद ने कहा, 'वे नहीं जानते कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर कितनी बड़ी गलती कर दी है। यह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी। उन्हें जल्दी पता लगेगा। मेरे जीवन का हर पल सेना को समर्पित है। आज कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी अवैध थी। जितनी बार चाहें, मुझे गिरफ्तार कर लें, लेकिन मैं सेना नहीं छोड़ूंगा।' उन्होंने कहा, 'मैं बाहर आकर खुश हूं। हम लड़ने वाले हैं और लड़ना जारी रखेंगे। मैंने अपना पूरा जीवन शिवसेना में गुजारा है। मैं सेना में रहा हूं और सेना के साथ मरूंगा, लेकिन मैं सेना को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। मैं मरना पसंद करूंगा, लेकिन सेना नहीं छोड़ूंगा।' भांडुप स्थित आवास पर उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और रुकेंगे नहीं।

जमानत मिलने के बाद राउत पहले दक्षिण मुंबई में हनुमान मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह सिद्दीविनायक मंदिर और बाल ठाकरे के स्मारक पर गए। उनके साथ सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद थे। अंत में वह अपने आवास पर पहुंचे, जहां परिवार और शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी को ही 'असली शिवसेना बताया।' प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उपनगरीय गोरेगांव में एक आवासीय परियोजना से जुड़े एक धनशोधन मामले में एक अगस्त को संजय राउत (60) को गिरफ्तार किया था।

जल्दी मिलेंगे उद्धव
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राउत के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें (राउत) 'एक ऐसा योद्धा करार दिया, जो कभी दबाव के आगे नहीं झुका।' ठाकरे के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि पार्टी प्रमुख ने राउत की मां और पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि वह राउत से जल्द मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.