संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली राहत

Updated on 28-09-2022 05:16 PM

 मुंबई के पात्रा चॉल घोटाला (Patra Chal Scam) मामले में शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की जमानत अर्जी पर आज मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि राउत इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड है। इस दौरान संजय राउत इस सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट ने संजय राउत की जमानत अर्जी पर सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है।

शिवसेना सांसद संजय राउत को नहीं मिली राहत
शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर विशेष पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) ने सुनवाई की।  राउत के वकील ने जमानत पर अपनी दलीलें पूरी की, जबकि ईडी अगली तारीख पर बहस करेगी. 1,034 करोड़ के पात्रा चॉल घोटाला मामले में संजय राउत ईडी (ED) की कस्टडी में है।

सुनवाई के दौरान संजय राउत के वकील ने कोर्ट में अपनी जमानत की दलीलें पूरी कीं। जबकि ईडी ने बहस के लिए आगे की तारीख मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख दी है। कोर्ट ने तब तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है। इसलिए संजय राउत इस साल दशहरा जेल में न्यायिक हिरासत में ही बिताएंगे।
ईडी ने संजय राउत के खिलाफ मुंबई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी एवं अन्य सहयोगियों की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी ने आरोप लगाया था कि संजय राउत को घोटाले में प्रवीण राउत के जरिए एक करोड़ छह लाख रुपये मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.