महाकाल के दर पर पहुंचे संजय दत्त, बोले- 'मैं इतने सालों से आने की कोशिश कर रहा था, आज बुलावा आया'

Updated on 25-09-2025 11:56 AM

उज्जैन। फिल्म अभिनेता संजय दत्त गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। वे यहां बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आना मेरा सौभाग्य है। बाबा ने आज मुझे यहां बुलाया है, मैं हमेशा यहां पर आता रहूंगा।भस्म आरती के अनुभव को लेकर जब उसने सवाल पूछा गया तो संजय दत्त ने कहा कि मेरे पास उस अनुभव को बताने के लिए शब्द नहीं है। मुझे जो बाबा की शक्ति का अहसास हुआ है। अभिनेता ने कहा कि जब भोले बाबा बुलाएंगे तो सभी आते हैं, मैं इतने सालों से यहां आने की कोशिश कर रहा था, आज बाबा महाकाल का बुलावा आया। संजय ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां वे महाकाल के दर्शन के साथ माता हरसिद्धी और गढ़ कालिका के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे है। महाकाल महालोक बनने के बाद से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

नवरात्र के दौरान हो रहे अनुष्ठान

उज्जैन में नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। माता हरसिद्धी और माता गढ़कालिका की विशेष आरती और शृंगार किया जा रहा है। माता हरसिद्धी मंदिर में हर शाम में दीपमालिका लगाई जाती हैं, जिनके दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.