संदीप शर्मा के नो बॉल ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, आखिरी दो ओवर में 41 रन बनाकर जीता हैदराबाद

Updated on 08-05-2023 07:36 PM
जयपुर:आईपीएल 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 7 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। दोनों टीमों ने इस मैच में गजब बल्लेबाजी की। लेकिन अंत में सनराइजर्स ने बाजी मार ली। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में आखिर क्या-क्या हुआ।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। राजस्थान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में जोस बटलर ने तूफानी 95 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं संजू सैमसन ने भी 66 रन की आतिशी पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 35 रन बनाए। वहीं बात करें हैदराबाद के गेंदबाजों की तो, एसआरएच की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और मार्को यान्सन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रन किए चेज

सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रन का बड़ा लक्ष्य आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेज किया। इस पूरे मैच में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा। लेकिन आखिरी 2 ओवर में सनराइजर्स ने काया पलट दी। खासकर जब आखिरी गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, तो अब्दुल समद छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए। गौरतलब है कि वह नो बॉल रही। अगर वह लीगल गेंद होती तो आरआर 4 रन से यह मैच जीत गया होता। लेकिन नो बॉल होने की वजह से अंतिम ओवर कर रहे संदीप शर्मा को एक और गेंद डालनी पड़ी, जिस पर समद ने कड़ा प्रहार करते हुए छक्का जड़ दिया और हैदराबाद 4 विकेट से यह मैच जीत गई।

इस रन चेज में एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक (55) जड़कर अहम भूमिका निभाई। वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी 47 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। इसी के साथ अंत में 7 गेंद में 25 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स और 7 गेंद में ही 17 रन बनाकर अब्दुल समद ने सनराइजर्स के लिए मैच जीत लिया। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जबकि कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन को भी 1-1 विकेट मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.