उपभोक्ताओं की माँग पर साँची ने पुनः शुरू किया शीतल आम्रखण्ड और लस्सी लाइट

Updated on 17-02-2023 05:27 PM

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए उपभोक्ताओं की माँग पर आम्रखण्ड और साँची लस्सी लाइट की रि-लाँचिंग की है। दोनों दुग्ध उत्पाद साँची के सभी पार्लर, एजेन्सी सहित आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध होने लगे हैं। साँची दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति उपभोक्ताओं में काफी विश्वास बढ़ा है।

साँची लस्सी लाइट

केवड़ा फ्लेवर से भरपूर साँची लस्सी लाइट, पाचन में मददगार है। गर्मी में ठण्डक का एहसास देने वाले इस उत्पाद में कम फेट होता है। इसका सेवन आग बरसाती गर्मी और खाने के बाद किया जा सकता है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 79 कैलोरी और 1.5 प्रतिशत फेट होता है। यह उत्पाद स्वादिष्ट और ताजगी का एहसास देने वाला है। यह पाउच पैक में उपलब्ध है और 100 ग्राम पाउच का उपभोक्ता मूल्य 15 रूपए है।

साँची आम्रखण्ड

यह फलों के राजा आम के स्वाद वाला स्वादिष्ट दुग्ध पदार्थ है। इसका निर्माण गाढ़ी क्रीमी अलफांसो आम की प्यूरी से बनाया गया है। खट्ठे-मीठे स्वाद वाली यह मिठाई खासतौर पर बच्चों और महिलाओं को अच्छी लगती है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 234 कैलोरी, 5.4 प्रतिशत प्रोटीन और 8.6 प्रतिशत फेट रहता है। 100 ग्राम वाले कप का उपभोक्ता मूल्य 35 रूपए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.